बागडोगरा : दो दिनों के अंदर ही सर्विस रोड हुआ चकाचक

Updated at : 06 Sep 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
बागडोगरा : दो दिनों के अंदर ही सर्विस रोड हुआ चकाचक

ताकि सीएम ना हों परेशान….. बागडोगरा : अपना उत्तर बंगाल दौरा बीच में ही खत्म कर कोलकाता लौट रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दार्जिलिंग से बागडोगरा एयरपोर्ट तक पहुंचने में किसी तरह से परेशानी ना हो इसके लिए बागडोगरा के निकट सर्विस रोड को 2 दिनों के अंदर ही चकाचक कर दिया गया. इससे ना […]

विज्ञापन
ताकि सीएम ना हों परेशान…..
बागडोगरा : अपना उत्तर बंगाल दौरा बीच में ही खत्म कर कोलकाता लौट रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दार्जिलिंग से बागडोगरा एयरपोर्ट तक पहुंचने में किसी तरह से परेशानी ना हो इसके लिए बागडोगरा के निकट सर्विस रोड को 2 दिनों के अंदर ही चकाचक कर दिया गया.
इससे ना सिर्फ मुख्यमंत्री को बल्कि आम लोगों को भी काफी सुविधा हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री यदि इसी तरह से बीच-बीच में आती रहें तो प्रशासन की नींद टूटेगी. तमाम सड़कों की बदहाली खत्म हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दार्जिलिंग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची.
बागडोगरा में पिछले 3 साल से एशियन हाईवे के निर्माण का काम काज चल रहा है. यहां ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड की हालत काफी खराब है. सड़क पर जहां-तहां गड्ढे बने हुए हैं. हर दिन धूल-मिट्टी उड़ने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है.
वाहन चालक भी परेशान रहते हैं. मुख्यमंत्री क्योंकि आज बागडोगरा एयरपोर्ट जा रही थी, इसलिए अधिकारियों ने सर्विस रोड को चकाचक कर दिया. सिर्फ इतना ही नहीं धूल मिट्टी ना उड़े इसके लिए दो बड़े-बड़े टैंकरों से सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार मोड़ के पास करीब 1 किलोमीटर सड़क पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है.
यहां सर्विस रोड की हालत काफी खराब है. स्थानीय लोग बार-बार सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे थे. लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. आखिरकार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए इस सड़क का कायाकल्प किया गया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola