बिस्तर पर मिला विषैला सांप
Updated at : 06 Aug 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

मालबाजार : डुआर्स के गांव गाजलडोबा के 7 नंबर कालोनी निवासी गोसाई दास सरकार अभी नींद से जागा ही था. बिस्तर उठकर बैठा तो देखा कि मच्छरदानी के भीतर पैर के पास विषैला सांप बैठा है. सांप देखते ही घबराते हुए चिल्लाकर घर से बाहर दौड़ गया. खिड़की खोल दिये गये. सांप भी डरकर इधर-उधर […]
विज्ञापन
मालबाजार : डुआर्स के गांव गाजलडोबा के 7 नंबर कालोनी निवासी गोसाई दास सरकार अभी नींद से जागा ही था. बिस्तर उठकर बैठा तो देखा कि मच्छरदानी के भीतर पैर के पास विषैला सांप बैठा है. सांप देखते ही घबराते हुए चिल्लाकर घर से बाहर दौड़ गया. खिड़की खोल दिये गये. सांप भी डरकर इधर-उधर घुमने के बाद धीरे-धीरे खिड़की से बाहर निकल गया.
घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. लेकिन सांप खुद ही निकल गया. गोसाई दास का कहना है कि बच्चे इसी बिस्तर पर बैठकर सुबह शाम पढ़ाई करते है. बिस्तर तक सांप का चढ़ जाना आतंक का कारण बन गया है. विशिष्ट पर्यावरण प्रेमी मानवेंद्र दे सरकार ने बताया कि वर्षा के समय सांप के गड्ढों में पानी भर जाता है. उस समय सांप ऊंचे स्थानों की तलाश पर लोगों के घरों में घुस जाते है. लेकिन सांप को तंग ना करे तो वे नहीं कांटते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




