सिलीगुड़ी में भू-माफियाओं के खिलाफ धर-पकड़ अभियान जारी

एक ही जमीन कई बार बेचने के माहिर दो धंधेबाज धराये सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त निर्देश के बाद सिलीगुड़ी पुलिस का भू-माफिया के खिलाफ धर-पकड़ अभियान लगातार जारी है. जमीन के दो और धंधेबाज भक्तिनगर थाना अंतर्गत आसीघर चौकी की पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. आसीघर चौकी इलाके के हाथियाडांगा निवासी रंजीत घरामी […]
एक ही जमीन कई बार बेचने के माहिर दो धंधेबाज धराये
मुख्यमंत्री के फरमान के बाद से ही दोनों अंडरग्राउंड थे. बीती रात को एक खुफिया सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी महेश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों को आसीघर इलाके से ही दबोच लिया. शुक्रवार को दोनों को पुलिस ने जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर भू-माफिया से जुड़े अन्य गुर्गों की जानकारी व अहम तथ्य जुटा रही है. गिरफ्तार रंजीत और सुब्रत फर्जी दस्तावेजों के जरिये एक ही जमीन को एकबार नहीं बल्कि कई-कई बार बिक्री करने में काफी माहिर हैं. दोनों की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस में हलचल मच गयी है, क्योंकि दोनों तृणमूल कार्यकर्ता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




