शहर में हजयात्रा की तैयारी जोरों पर, सभी हाजियों की स्वास्थ्य जांच की गयी

Updated at : 06 Jul 2018 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में हजयात्रा की तैयारी जोरों पर, सभी हाजियों की स्वास्थ्य जांच की गयी

सिलीगुड़ी : पूरे देश के साथ ही सिलीगुड़ी में भी हज यात्रियों की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है. अब तो बस दीदार का इंतजार शेष रह गया है. गुरूवार को दार्जिलिंग व कालिम्पोंग जिले के हज यात्रियों की मेडिकल जांच की गयी और टीके लगाए गए. 17 अगस्त से हजयात्रा शुरू होगी. दार्जिलिंग से 13 […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पूरे देश के साथ ही सिलीगुड़ी में भी हज यात्रियों की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है. अब तो बस दीदार का इंतजार शेष रह गया है. गुरूवार को दार्जिलिंग व कालिम्पोंग जिले के हज यात्रियों की मेडिकल जांच की गयी और टीके लगाए गए. 17 अगस्त से हजयात्रा शुरू होगी. दार्जिलिंग से 13 पुरूष व 6 महिला तथा कालिम्पोंग से 2 पुरूष व 2 महिलाएं हज पर जा रही हैं.
हज यात्रियों की यात्रा से पहले मेडिकल जांच व टीकाकरण आवश्यक है. हज यात्रियों को पोलियो, आंतरिक क्षमता बनाये रखने के लिए अलग-अलग टीके लगाये जाते हैं. इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक उम्र के हज यात्रियों को एक अतिरिक्त टीका लगाया जाता है. शुक्रवार को हज यात्रियों का टीकाकरण शिविर सिलीगुड़ी के खालपाड़ा स्थित समसिया हाइ मदरसा प्रांगण में लगाया गया. इस शिविर में जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
प्रलय आचार्य सहित सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित थे. इस बार दार्जिलिंग जिले से कुल 19 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं. जिसमे 6 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त नवगठित कालिम्पोंग जिले से 4 हजयात्री हैं, जिसमें से 2 महिलाएं है. इन सभी की स्वास्थ जांच व टीकाकरण सिलीगुड़ी समसिया हाई मदरसा में ही किया गया. दोनों जिलों को मिलाकर कुल 23 हज यात्रियों में सभी की उम्र 70 साल के नीचे ही है. इसीलिए इन सभी को दो तरह का टीका ही लगाया गया.
40 दिनों की हज इद-उल-जुहा से शुरू होगी. 17 अगस्त को हाजियों को लेकर कोलकाता के दमदम हवाइ अड्डे से पहला विमान उड़ान भरेगा. अंजुमन खिदमते खल्क के सचिव फिरोज अहमद खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हज यात्रियों की स्वास्थ जांच व टीकाकरण के लिए समसिया हाई मदरसा में शिविर लगाया गया.
दार्जिलिंग व कालिम्पोंग जिले से कुल 23 यात्री इस बार हज पर जा रहे हैं. टीकाकरण के साथ ही उनकी तैयारी पूरी हो गयी. हज कमेटी की ओर से मिले फ्लाइट की टिकट व तिथि के अनुसार ये सभी यहां से रवाना होंगे. हज यात्रियों को बस अब दीदार का इंतजार रह गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola