दो माह में ही ग्रीन चैनल सिस्टम ने तोड़ा दम

Updated at : 05 Jul 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह में ही ग्रीन चैनल सिस्टम ने तोड़ा दम

सिलीगुड़ी. जाम की समस्या और भी विकराल, सिटी ऑटो व टोटो की मनमानी जस की तस अन्य वाहन वाले भी कर रहे नियमों की अनदेखी मुख्य प्वाइंट पर पुलिस कर्मचारी भी हुए नदारद सिलीगुड़ी : शहर में गहराती जा रही जाम की समस्या से निपटने का एक तोड़ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अपनाया था. करीब […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. जाम की समस्या और भी विकराल, सिटी ऑटो व टोटो की मनमानी जस की तस
अन्य वाहन वाले भी कर रहे नियमों की अनदेखी
मुख्य प्वाइंट पर पुलिस कर्मचारी भी हुए नदारद
सिलीगुड़ी : शहर में गहराती जा रही जाम की समस्या से निपटने का एक तोड़ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अपनाया था. करीब दो महीना पहले शहर में ग्रीन चैनल व्यवस्था की शुरूआत की गयी. अब दो महीने बाद भी इसका रिजल्ट जीरो है.
हांलाकि पुलिस ग्रीन चैनल को कारगर होने का दावा कर रही है. ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था में कमी व चालकों की मनमानी की वजह से आज भी एयरभ्यू मोड़ से हाशमी चौक तक पहुंचने में लोगों को आधे घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है.
बढ़ती जनसंख्या के साथ बढ़ रही वाहनों की वजह से सिलीगुड़ी शहर में जाम की समस्या गहराती जा रही है. सकड़ और फुटपाथ पर अवैध कब्जा भी जाम की समस्या का प्रमुख कारण है. इसके अतिरिक्त सिटी ऑटो व बेलगाम टोटो (इ-रिक्शा) की वजह से भी जाम की समस्या बढ़ रही है.
इस समस्या से निपटने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) सुनील कुमार यादव ने ग्रीन चैनल की व्यवस्था की. ग्रीन चैनल के मार्फत शहर की मुख्य सड़क हिलकार्ट रोड में मल्लागुड़ी से लेकर हाशमी चौक तक वनवे सड़क को दो भागों में बांट दिया है. एक भाग को ग्रीन लेन और दूसरे भाग को रेड लेन बनाया है.
ग्रीन लेन को नॉन स्टॉप कहा गया. अर्थात दुपहिया व बिना रूके जाने वाली वाहनों के लिए इस लेन को बनाया गया. रेड लेन से सिटी ऑटो, सिटी बस, टैक्सी, टोटो आदि के गुजरने का निर्देश दिया गया. ग्रीन चैनल व्यवस्था की शुरूआत के बाद कुछ दिनों तक जाम की समस्या से राहत मिली थी. सिलीगुड़ी के आम नागरिकों ने भी ग्रीन चैनल व्यवस्था के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा करना शुरू किया था.
लेकिन सिटी ऑटो, बस व टोटो चालकों ने पुलिस के इस तोड़ को भी फेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ा. पिछले कुछ दिनों से एयरभ्यू मोड़, सेवक मोड़ आदि ट्रैफिक प्वाइंट पर फिर से जाम की समस्या गहराने लगी है. एयरभ्यू मोड़ व सेवक मोड़ पर बस पड़ाव रेड लेन में पड़ता है. इसलिए ऑटो, बस व टोटो वाले ग्रीन चैनल शुरू होने के पहले ही यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए रूकते हैं.
यही नहीं ये गाड़ियां यात्रियों बिठाने के लिए ग्रीन लेन के बीच में भी खड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से जाम समस्या फिर से गहरा रही है. ग्रीन चैनल के शुरूआती दौर में हर प्वाइंट पर सिविक वोलेन्टियर व ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी लेन के हिसाब से गाड़ियों को रवाना करने के लिए तैनात होते थे. लेकिन दिन गुजरते ही ग्रीन लेन प्वाइंट पर अब कोई भी पुलिस, सहायक व कर्मचारी दिखाई तक नहीं दे रहे हैं.
सिलीगुड़ी के प्रधान नगर निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने ग्रीन लेन बनाकर एक बढ़िया तोड़ निकाला था. लेकिन सिटी ऑटो व बस चालकों की वजह से यह व्यवस्था भी चरमराने लगी है.
सेवक मोड़ पर जाम में फंसे एक निजी विद्यालय के शिक्षक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रीन लेन से जाम की समस्या से काफी निजात मिली थी. कुछ दिन जाम से छुटकारा मिला था. लेकिन सिटी ऑटो, बस व टोटो भी अब ग्रीन लेन से चलने लगी है. पुलिस भी इसकी अनदेखी कर रही है. जिसकी वजह से जाम की समस्या फिर से गहराने लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola