चुनाव के लिए चाय श्रमिकों को गोलबंद करने का आह्वान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

नागराकाटा : आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को सीपीएम समर्थित चाय श्रमिक संगठन, चाय बागान मजदूर यूनियन की जलपाईगुड़ी जिला की एक सभा चालसा स्थित एक गैरसरकारी भवन में हुई. सभा में आगामी पंचायत चुनाव के साथ चाय बागानों के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई. चाय श्रमिकों की बकाया मजदूरी, राशन, पीएफ […]
विज्ञापन
नागराकाटा : आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को सीपीएम समर्थित चाय श्रमिक संगठन, चाय बागान मजदूर यूनियन की जलपाईगुड़ी जिला की एक सभा चालसा स्थित एक गैरसरकारी भवन में हुई. सभा में आगामी पंचायत चुनाव के साथ चाय बागानों के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई.
चाय श्रमिकों की बकाया मजदूरी, राशन, पीएफ सहित अन्य जरूरी विषयों को लेकर घर-घर जाकर इसका प्रचार करने का निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया. न्यूनतम मजदूरी पर सरकार के रुख के प्रति सभी जागरूक करने को कहा गया. सभा में चाय बागान मजदूर यूनियन के जलपाईगुड़ी जिला कमेटी सचिव जियाउल आलम ने कहा कि राज्य सरकार चाय श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी प्रदान नहीं कर रही है. श्रमिक प्रतिदिन कष्ट में हैं, लेकिन यह सरकार इन गरीब श्रमिकों के बारे कुछ नहीं सोच रही. इस पंचायत चुनाव के लिए सभी चाय श्रमिकों को एकजुट करने का आह्वान किया गया. सभा में संगठन के जिला सभापति सुकमाइत उरांव, दिल कुमार उरांव सहित विभिन्न क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रत्याशी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










