40 साल में भी पक्की सड़क नहीं, भड़के बस्तीवासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बस्ती बसे 40 वर्ष बीतने के बाद भी पक्की सड़क नहीं बनी. वार्ड पार्षद निगम के पास फंड न होने का राग अलापते हैं, वहीं मंत्री वोट देने के बाद कार्य करने का आश्वासन देते हैं. अब लोगों ने इलाके को निगम से मुक्त कर ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग सरकार […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बस्ती बसे 40 वर्ष बीतने के बाद भी पक्की सड़क नहीं बनी. वार्ड पार्षद निगम के पास फंड न होने का राग अलापते हैं, वहीं मंत्री वोट देने के बाद कार्य करने का आश्वासन देते हैं. अब लोगों ने इलाके को निगम से मुक्त कर ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग सरकार से किया है. वहीं उस सड़क से गुजरने वाली बालू-पत्थर की गाड़ियों से ‘रॉयल्टी’ वसूल कर सड़क निर्माण कार्य करने का निर्णय लिया है. रॉयल्टी की मांग पर इलाकाई लोगों ने बालू-पत्थर वाली गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है. रॉयल्टी को लेकर इलाकाई लोगों के साथ घाट ठेकेदारों के साथ होने वाली बैठक विवाद में बदल गया.
वैसे तो ग्रामीण लोगों का रुझान शहर की ओर होता है. लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड स्थित भूपेंद्र नगर के लोग इलाके को ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग पर उतरे हैं. यहां बता दे कि भूपेंद्र नगर इलाके से होकर महानंदा नदी के तुलसी घाट जाने का रास्ता है. प्रतिदिन इस घाट से बालू-पत्थर से लदे 40 से 50 ट्रक गुजरते हैं. इन ट्रकों की आवाजाही की वजह से इलाके के बच्चों पर हर वक्त खतरा मंडराता है.
इलाके में पक्की सड़क छोड़कर पेयजल, बिजली के खंभे आदि विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं. लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद निगम के फंड का और विधायक वोट का रोना रो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पक्की सड़क बनाने की मांग लेकर पार्षद दिलीप सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने निगम के पास फंड नहीं होने का रोना रोया. और स्थानीय विधायक व राज्य के पर्यटन मंत्री से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि वार्ड माकपा के अधीन है. वार्ड में तृणमूल को जीताओ फिर सड़क बनेगी. स्थानीय निवासी एचएन सिंह ने कहा कि इतने बड़े इलाके में सिर्फ एक टाइम नल का पोस्ट है.
सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि एम्बूलेंस भी नहीं आती है. जबकि बालू-पत्थर की गाड़ियों से सड़क दिन प्रतिदिन और जर्जर हो रहा है. करीब ढाई वर्ष पहले सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण ने पक्का ड्रेन व सड़क का काम शुरू किया था. लेकिन सड़क भराठ कर अचानक काम बंद करा हो गया.
सरकार व निगम के फेल साबित होने पर इलाके के लोगों ने घाट ठेकेदारों से रॉयल्टी लेकर सड़क बनाने का निर्णय लिया है. भूपेंद्र नगर का अंतिम छोड़ महानंदा नदी किनारा है. तुलसी घाट से बालू-पत्थर लेकर इसी सड़क से होकर ट्रक गुजरती है. जिसकी वजह से सड़क जर्जर हो रही हैं और खतरा भी है. रॉयल्टी के विषय पर शनिवार घाट ठेकेदारों व इलाकाई लोगों के साथ बैठक होना था. जबकि बैठक मे विवाद होने की वजह से कोई निर्णय नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने सड़क बंद कर दिया है. स्थानीय जया दास ने बताया कि घाट ठेकेदार ने इलाके में आतंक मचा रखा है. अपना धंधा जारी रखने के लिए ये लोग राज्य की सत्ताधारी पार्टी के साथ अपना सामजस्य बनाये रखते हैं. तृणमूल का दामन कर कथित घाट ठेकेदार दीपक राय, पुलिस राय, धुबलाल राय व उनके सागिर्ध सुरज छेत्री, हीरा राय व रंजन राय इलाके में आतंक फैला रखा है. अवैध खनन व सड़क बंद करने के खिलाफ इन लोगों ने इलाके की सभी महिलाओं उठा ले जाने की धमकी दी है.
इस संबंध में वार्ड पार्षद दिलीप सिंह ने बताया कि भूपेंद्र नगर की सड़क बनाने की मांग काफी पुरानी है. उस सड़क को बनाने में करीब 70 लाख से अधिक रूपए की आवश्यकता है. लेकिन राज्य सरकार की आर्थिक असहयोगिता की वजह से यह सड़क बनाना निगम के लिए मुश्किल हो रहा है. हांलाकि इस सड़क को एक परियोजना में शामिल किया गया है. श्री सिंह ने भी स्थानीय विधायक व राज्य के मंत्री गौतम देव से सड़क बनवाने का करजोर निवेदन किया है. उन्होंने आगे बताया कि ग्रीन ट्राइबुनल के निर्देश के बाद भी तृणमूल समर्थक तुलसी घाट से बालू-पत्थर खनन कर रहे हैं. दिनभर ट्रकों की आवाजाही की वजह से इलाकाई लोगों का जीना और दुभर हो गया है.
सिलीगुड़ी महकमा शासक सिराज दानेश्वर ने बताया कि सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी मिलाकर महानंदा नदी के 6 ब्लॉक में खनन वैध है. स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिलने पर जांच कराया जायेगा. ट्रक की वजह से सड़क व इलाकाई लोगों की हो रही समस्या वैकल्पिक मार्ग तलाश किया जायेगा. लेकिन उसके लिए स्थानीय लोगों को शिकायत करानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










