राष्ट्र नवनिर्माण में मारवाड़ी समाज की अहम भूमिका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2018 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन का गुरुवार को सिलीगुड़ी में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने आगाज किया. स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाइस्कूल के कैंपस में अधिवेशन के लिए बनाये गये विशाल सभा मंडप व चार दिवसीय चुनौती पर्व-18 का उद्घाटन मंत्री ने किया. अधिवेशन […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन का गुरुवार को सिलीगुड़ी में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने आगाज किया. स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाइस्कूल के कैंपस में अधिवेशन के लिए बनाये गये विशाल सभा मंडप व चार दिवसीय चुनौती पर्व-18 का उद्घाटन मंत्री ने किया.
अधिवेशन के पहले दिन राष्ट्रीय सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावे के साथ कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में मारवाड़ी समाज की हमेशा अहम भूमिका रही है. साथ ही यह समाज सहयोग व योगदान के लिए भी हमेशा आगे रहा है. श्री देव ने मारवाड़ी समाज द्वारा वर्ष भर किये जानेवाले नि:स्वार्थ सेवा कार्यों की प्रशंसा की. साथ ही मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किये जानेवाले सेवामूलक कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग करने का वादा भी किया.
नेताजी सुभाष नगर में देशभर से पहुंचे 1500 प्रतिनिधि
सभा को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री गौतम देव ने एक अहम बात से लोगों को वाकिफ कराया. उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को न आने का काफी मलाल है. जब दीदी दार्जिलिंग दौरे के सफर में थी तब मायुम के प्रतिनिधि दीदी को इसके लिए आमंत्रित भी किया था. लेकिन अभी बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय होने के वजह से वह इस अधिवेशन में शिरकत नहीं कर सकीं. श्री देव ने टूटी-फूटी हिंदी भाषा में बोलने और अंग्रेजी में भी बोलने के लिए सबों से माफी भी मांगी.
चार दिवसीय 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने के लिए सिलीगुड़ी के हिंदी स्कूल में बनाये गये अस्थायी नेताजी सुभाष नगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के देश भर से 1500 से भी अधिक प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा है. चार दिनों तक चलनेवाले इस अधिवेशन के भव्य आयोजन, रहने-ठहरने व खाने-पीने के इंतजाम के लिए मायुम की कालियागंज इकाई के अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव पंकज अग्रवाल, युवा कार्यकर्ता संदीप पेड़ीवाल, संदीप अग्रवाल उर्फ कालू ने आयोजक कमेटी मायुम की सिलीगुड़ी, सिलीगुड़ी सेवक शाखा व महिला विंग ‘मुस्कान’ का काफी प्रशंसा की.
व्यापार मेला का भी मंत्री ने किया उद्घाटन
राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने से पहले मंत्री गौतम देव ने मायुम द्वारा स्कूल कैंपस में ही लगाये गये व्यापार मेला का भी उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने मेला में लगाये गये तकरीबन 25 स्टॉलों का मुआयना भी किया. इस दौरान उन्होंने मायुम द्वारा जारी निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य व कैंसर जांच शिविर का भी जायजा लिया और इस खास सेवा कार्य के लिए काफी प्रशंसा भी की. इसी दौरान उन्होंने शिशु शिक्षण संस्थान ब्राइट अकादमी के स्टॉल में पहुंचकर मुख्य निदेशक संदीप घोषाल के साथ स्कूल के प्रोस्पेक्टस का विमोचन भी किया.
‘एक शाम अदब के नाम’ में खूब जमा रंग
अधिवेशन के पहले दिन देर शाम को आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘एक शाम अदब के नाम’ में देश के जाने-माने कवियों व शायरों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं. कोलकाता के प्रमोद शाह उर्फ नफीस, गाजियाबाद के कुंवर बैचन, दिल्ली के डॉ कीर्ति काले, जोधपुर के जनाब शीन काफ निजाम व ग्वालियर के प्रदीप चौबे ने अपने खास अंदाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी सेवा कार्यों की जानकारी
इस दौरान विशिष्ट अतिथि मायुम के राष्ट्रीय अध्यक्ष (दिल्ली) रवि अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए मायुम की स्थापना काल से लेकर अब-तक देश भर में किये गये सेवामूलक कार्यों व अब-तक की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया. इस मौके पर मंच पर मौजूद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवेशन के मुख्य मार्गदर्शक ओमप्रकाश अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, मायुम के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष नितिन गोयल ने भी संबोधित किया. साथ ही मंच पर मायुम के भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष (असम) अमित अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बजाज, बलराम सुल्तानिया, पश्चिम बंगाल-सिक्किम प्रांत के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (बिहार) अनिल वर्मा, पवन गुप्ता व अधिवेशन के स्वागत मंत्री सह राष्ट्रीय सहायक मंत्री उमेश गर्ग भी आसीन थे. कार्यक्रम का कुशल संचालन मायुम के राष्ट्रीय स्तर के पूर्व संयुक्त मंत्री संजय शर्मा ने अपने विशेष अंदाज में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










