केंद्रीय जनजाति मंत्री से मिलेगी गोरामुमो टोली : जिम्बा

Published at :13 Apr 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय जनजाति मंत्री से मिलेगी गोरामुमो टोली : जिम्बा

दार्जिलिंग : केंद्रीय जनजाति मंत्री से भेंटवार्ता करने के लिए गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो) टोली दिल्ली जा रही है. पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता नीरज जिम्बा ने बताया कि गोरखा समुदाय की 11 जातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय से पत्राचार किया […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : केंद्रीय जनजाति मंत्री से भेंटवार्ता करने के लिए गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (गोरामुमो) टोली दिल्ली जा रही है. पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता नीरज जिम्बा ने बताया कि गोरखा समुदाय की 11 जातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्रीय जनजाति मंत्रालय से पत्राचार किया है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया.

उन्होंने कहा कि गोरामुमो संस्थापक अध्यक्ष सुवास घीसिंग 2005 से ही इन 11 जातियों के लिए एसटी दर्जा की मांग करते आ रहे थे. पहाड़ के कतिपय राजनैतिक दल गोरामुमो के इस मुद्दे को हाइजैक करने की कोशिश में हैं. श्री जिम्बा ने कहा कि गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए पार्टी की एक टोली दिल्ली भेजने का निर्णय लिया है. नीरज जिम्बा ने कहा कि केंद्रीय जनजाति मंत्री से भेंटवार्ता के लिए समय मांगा जायेगा और उसी आधार पर गोरामुमो टोली दिल्ली जायेगी. एक सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि टोली में पार्टी अध्यक्ष नहीं शामिल होंगे, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जायेगा. एक अन्य प्रश्न के जवाब में नीरज जिम्बा से कहा कि जीटीए में भ्रष्टाचार काफी है इसलिए गोरामुमो अध्यक्ष मन घीसिंग ने जीटीए का कार्यभार किसी तटस्थ व्यक्ति के हाथों सौंपे जाने की मांग की है. दो- चार दिनों में गोरामुमो की केन्द्रीय कमिटी की बैठक होने वाली है, जिसमें चर्चा करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस बारे में पत्राचार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola