भारत-नेपाल सीमा से ढाई लाख का अवैध सामान जब्त

सिलीगुड़ी. खारोबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी पुलिस चौकी इलाके के भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी की आठवीं वाहिनी ने बुधवार की देर रात को लाखों रुपये का अवैध सामान जब्त किया है. एसएसबी सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक निलेश दिवानियों को ‘सी’ समवय के बीओपी तुकरीया बस्ती इलाके में तस्करी की […]
सिलीगुड़ी. खारोबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी पुलिस चौकी इलाके के भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी की आठवीं वाहिनी ने बुधवार की देर रात को लाखों रुपये का अवैध सामान जब्त किया है.
एसएसबी सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक निलेश दिवानियों को ‘सी’ समवय के बीओपी तुकरीया बस्ती इलाके में तस्करी की खुफिया सूचना मिली. जिसके आधार पर उन्होंने लाव-लश्कर के साथ सीमा क्षेत्र के पिल्लर संख्या 25 के नजदीक नाका डाला. हालांकि तस्कर एसएसबी के हलचल की भनक लगते ही साइकिल पर लदे सामानों को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे में फरार हो गये. फरार तस्करों की संख्या दो बतायी जा रही है. एसएसबी ने जब्त सभी सामानों को पानीटंकी स्थित कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया है. जब्त चार बंडल अवैध सामानों की कीमत 2.42 लाख रुपये आंकी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










