मुआवजे की मांग पर की सड़क जाम, चार घंटें तक विरोध-प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : पिछले साल आये भयावह बाढ़ में हजारों प्रभावितों ने मुआवजे की मांग पर मालदा तपन राज्य सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार को तपन थाना के भीकाहार हारदिघी इलाके के राज्य सड़क पर इलाके के हजारों प्रभावितों ने लगभग चार घंटे तक अवरोध किया. इसके बाद तफन थाना से विशाल पुलिस […]
विज्ञापन
बालुरघाट : पिछले साल आये भयावह बाढ़ में हजारों प्रभावितों ने मुआवजे की मांग पर मालदा तपन राज्य सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार को तपन थाना के भीकाहार हारदिघी इलाके के राज्य सड़क पर इलाके के हजारों प्रभावितों ने लगभग चार घंटे तक अवरोध किया. इसके बाद तफन थाना से विशाल पुलिस बल पहुंचकर आश्वासन के बाद अवरोध हटा लिया गया. उनलोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर और भी बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी है.
जानकारी मिली है कि पिछले साल आये भीषण बाढ़ में तपन के हारदिघी इलाके के सात गांवों के साथ ही हजारों हेक्टेयर जमीन पर फसल बर्बाद हो गयी थी. लोगों के मकान पानी में बह गये. इसके बाद मुआवजे के लिए स्थानीय पंचायत से बीडीओ कार्यालय तक ग्रामीणों ने कई चक्कर लगाये. लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा.
आखिरकार मंगलवार को हजारों ग्रामीणों ने मिलकर हारदिघी इलाके के मालदा तपन राज्य सड़क को जाम कर दिया. इधर पथावरोध के कारण लम्बी दूरी की गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी. खबर पाकर तपन थाना से विशाल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची.
आन्दोलनकारियों के साथ बातचीत कर लगभग चार घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन से अवरोध हटा लिया गया. धीरे-धीरे गाड़ियों की आवाजाही सामान्न हुई.स्थानीय निवासी सुशीला राय, विपुल राय ने कहा कि स्थानीय पंचायत सदस्य के पास सारे दस्तावेज जमा किये गये हैं. लेकिन उन्होंने कागजात को आगे नहीं बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










