शहर में निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग : गोरामुमो की श्रमिक संगठन हिमालयन प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन ने जीटीए मुख्यालय लाल कोठी घेराव करने की घोषणा की है. इससे पहले आज शहर की एनपी रोड स्थित गोरामुमो दार्जिलिंग ब्रांच ऑफिस से एचपीडब्ल्यूयू ने विराट मौन रैली निकाली. रैली चौक बाजार, मोटरस्टैंड होते हुये लेबुंग कार्ट रोड होकर श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंची. यूनियन […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोरामुमो की श्रमिक संगठन हिमालयन प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन ने जीटीए मुख्यालय लाल कोठी घेराव करने की घोषणा की है. इससे पहले आज शहर की एनपी रोड स्थित गोरामुमो दार्जिलिंग ब्रांच ऑफिस से एचपीडब्ल्यूयू ने विराट मौन रैली निकाली. रैली चौक बाजार, मोटरस्टैंड होते हुये लेबुंग कार्ट रोड होकर श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंची. यूनियन के केन्द्रीय महासचिव जेबी तमांग के नेतृत्व में निकाली गयी रैली ने श्रम आयुक्त कार्यालय के आगे करीब आधे घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की गयी.
यूनियन के महासचिव जेबी तमांग के नेतृत्व में सुदेश राई, जेके राई आदि ने श्रम आयुक्त से भेंट कर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. कहा गया है पीएलए के नियम अनुसार श्रमिक 120 दिन काम करते हैं तो वह सभी सुविधाओं के हकदार बन जाते हैं. लेकिन अब इस 120 दिन हो 180 दिन कर दिया गया है. एचपीडब्ल्यूयू इसे स्वीकार नहीं करेगी. 2017 में हुये 105 दिन पहाड़ बंद के दौरान सरकारी कर्मचारी और जीटीए में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गयी थी जो बाद में उनको दे दी गयी. लेकिन श्रमिकों को नहीं दिया गया है जिसे शीघ्र देना होगा. इस मांग को लेकर यूनियन की ओर पहले जीटीए को पत्र भेजा जायेगा. मांगें नहीं माने जाने पर एचपीडब्ल्यूयू ने जीटीए मुख्यालय लाल कोठी का घेराव करने की चेतावनी दी है. नेताओं का कहना है कि ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जीटीए अधिकारी, डीटीए अधिकारी और आईटीए अधिकारियों को भी भेजी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










