सिलीगुड़ी :एक साल में सीख लूंगा बांग्ला बोलना: तमांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

पत्रकारों के कार्यक्रम में विनय तमांग ने दिखाया बांग्ला-प्रेम सिलीगुड़ी : भाषा विवाद की वजह से बीते वर्ष जून में गोरखालैंड आंदोलन को हवा दी गयी थी. उस समय बांग्ला भाषा का विरोध करते हुए गोजमुमो ने पहाड़ को दहका दिया था. लेकिन अब ममता सरकार की छत्रछाया में आने के बाद गोजमुमो नेता तथा […]
विज्ञापन
पत्रकारों के कार्यक्रम में विनय तमांग ने दिखाया बांग्ला-प्रेम
सिलीगुड़ी : भाषा विवाद की वजह से बीते वर्ष जून में गोरखालैंड आंदोलन को हवा दी गयी थी. उस समय बांग्ला भाषा का विरोध करते हुए गोजमुमो ने पहाड़ को दहका दिया था.
लेकिन अब ममता सरकार की छत्रछाया में आने के बाद गोजमुमो नेता तथा जीटीए चेयरमैन विनय तमांग ने बांग्ला-प्रेम दिखाया है. सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब (एसजेसी) की द्विवार्षिक आमसभा में उन्होंने अगले एक वर्ष में बांग्ला भाषा सीखने का संकल्प लिया है.
पर्यटन विभाग के मैनाक टूरिस्ट लॉज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने बांग्ला भाषा की पढ़ाई की थी. उन्हें बांग्ला लिपि का ज्ञान है. बांग्ला में लिखा हुआ पढ़ सकते हैं.
बांग्ला कथा-वार्ता भी समझ सकते हैं. लेकिन बांग्ला बोलने में असमर्थ हैं. उन्होंने प्रण लेते हुए कहा कि सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब की अगली वार्षिक आमसभा में वह बांग्ला में ही अपना वक्तव्य रखेगें. बल्कि इस एक वर्ष में वे अच्छी तरह से बांग्ला सीखने का प्रयत्न करेगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










