सिलीगुड़ी में पत्नी की हत्या कर पति भी लटका फंदे से

Published at :09 Apr 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में पत्नी की हत्या कर पति भी लटका फंदे से

सिलीगुड़ी : पत्नी की हत्या कर पति ने भी फांसी लगा ली. इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है. रविवार की शाम यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत हाकिमपाड़ा इलाके में घटी है. इस घटना से इलाके में सनसनी है. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पत्नी की हत्या कर पति ने भी फांसी लगा ली. इस घटना में दोनों की मौत हो गयी है. रविवार की शाम यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत हाकिमपाड़ा इलाके में घटी है.
इस घटना से इलाके में सनसनी है. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिलीगुड़ी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है.
मृतकों की पहचान असीम भट्टाचार्य (45) व शर्मिष्ठा भट्टाचार्य के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार असीम पेशे से सेल्समैन था, जबकि उसकी पत्नी शर्मिष्ठा सिलीगुड़ी के विधान मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करती थी. दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. शर्मिष्ठा का किसी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह असीम को था.
इस बात को लेकर रोजाना ही दोनों में विवाद हुआ करता था. रविवार की शाम भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. थोड़ी ही देर में यह विवाद हाथापाई में बदल गया. इसी दौरान असीम ने शर्मिष्ठा की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में स्वयं भी फांसी से लटक गया.
बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भाग कर आये. लेकिन तब तक घटना घट चुकी थी. घटना की जानकारी सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने असीम को फंदे से उतारकर दोनों को सिलीगुड़ी अस्पताल भेजा.
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों के शव को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा जायेगा. इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola