मालदा : जेवर के लिए गृहिणी को जलाकर मारने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

बंसीहारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना सास समेत ससुराल के पांच लोग नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही तलाशी मालदा : बहू के सोने के गहनों पर लालच आने के बाद सास ने उस पर अत्याचार करना शुरू किया. जब उससे भी बात नहीं बनी तो सास ने अपने बेटे और […]
विज्ञापन
बंसीहारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना
सास समेत ससुराल के पांच लोग नामजद
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही तलाशी
मालदा : बहू के सोने के गहनों पर लालच आने के बाद सास ने उस पर अत्याचार करना शुरू किया. जब उससे भी बात नहीं बनी तो सास ने अपने बेटे और अन्य तीन सदस्यों के सहयोग से बहू को जलाकर मार डाला. शनिवार को यह घटना बंसीहारी थानांतर्गत दौलतपुर गांव में घटी है.
घटना के बाद देर रात को गृहिणी रजनी प्रसाद (25) को बुरी तरह जली हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराकर ससुराल के लोग भाग गये. वहीं पर इलाज के दौरान रजनी प्रसाद की मौत हो गयी. उसके बाद ही ससुराल के पड़ोसियों के जरिये गृहिणी के मायके वालों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल जाकर शव की शिनाख्त की.
पुलिस सूत्र के अनुसार, पांच साल पहले रजनी प्रसाद का दौलतपुर गांव के संतोष प्रसाद के साथ विवाह हुआ था. दंपती का तीन साल का एक बेटा भी है. रविवार को रजनी प्रसाद की मां सीता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बेटी को शादी के समय सोने के खूब सारे गहने दिये थे.
उन्हीं गहनों पर सास लीला प्रसाद को लालच आ गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जलाकर मारने में दामाद का भी हाथ है. शुक्रवार को रजनी ने उन्हें फोन के जरिये बताया था कि उसकी सास उस पर अत्याचार कर रही है. उसके बाद ही शनिवार को उसके मरने की खबर मिली.
उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद की मदद से सास ने उनकी बेटी के हाथ पैर बांधकर उसके शरीर पर केरोसीन तेल डालकर जलाकर मार दिया. मालदा थाना पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी है. मालदा थाना पुलिस ने आरोपी पांचों को गिरफ्तार करने के लिए बंसीहारी थाना को केस फॉरवर्ड किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










