सिलीगुड़ी : पुराने एसडीओ कार्यालय के एक कमरे में लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2018 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

कमरे में रखे कागजात जलकर नष्ट एसडीओ ने कहा : काम के नहीं थे कागजात सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा शासक (एसडीओ) के पुराने कार्यालय के बंद पड़े एक कमरे में रविवार को आग लग गयी. अग्निकांड में कई जरूरी कागजात जलकर राख होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं […]
विज्ञापन
कमरे में रखे कागजात जलकर नष्ट
एसडीओ ने कहा : काम के नहीं थे कागजात
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा शासक (एसडीओ) के पुराने कार्यालय के बंद पड़े एक कमरे में रविवार को आग लग गयी. अग्निकांड में कई जरूरी कागजात जलकर राख होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है.
घटना की जानकारी मिलते ही अदालत के सुरक्षाकर्मियों ने दमकल विभाग को जानकारी दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने फौरन आग को काबू में किया. दमकल विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी है.
रविवार की सुबह पुराने एसडीओ कार्यालय के कमरे से धुआं निकलते देखा गया. अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार छुट्टी के दिन अदालत परिसर में हलचल कम रहती है.
सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने की जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी. करीब आधे घंटे में ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. लेकिन कमरे में रखे कागजात में अधिकांश जलकर राख हो गया है. इस अग्निकांड में कुछ आवश्यक कागजात जलकर राख होने की भी आशंका जतायी गयी है. आग की वजह से कमरा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
अग्निकांड में क्षतिग्रस्त होनेवाला यह कमरा पहले महकमा शासक का कार्यालय हुआ करता था.करीब एक वर्ष पहले ही सिलीगुड़ी महकमा अदालत परिसर से महकमा शासक का कार्यालय हिलकार्ट रोड स्थित विवेकानंद कार्यालय में स्थानांतरित किया गया. कार्यालय स्थानांतरण के साथ सभी कागजात भी विवेकानंद भवन ले जाये गये थे. लेकिन कुछ कागजात पुराने कमरे में भी बंद कर रखे गये थे. रखे गये कागजात में से अधिकांश जल गये हैं. हालांकि किसी आवश्यक कागज के नष्ट न होने की बात सिलीगुड़ी महकमा शासक ने कही है.
सिलीगुड़ी महकमा शासक सिराज दानेश्वर ने बताया कि वर्ष 2017 के जनवरी महीने में कार्यालय स्थानांतरित हुआ था. सारे कागजात भी विवेकानंद भवन स्थित नये कार्यालय में लाया गया था. जिस कमरे में आग लगी थी, उसमे पहले एआरटीओ अधिकारी बैठते थे. कमरे में कुछ पुरानी फाइलें व कागजात थे, लेकिन वे जरूरी नहीं थे.
आवश्यक सभी कागजात विवेकानंद भवन स्थित कार्यालय में हैं और ऑनलाइन भी उनका रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि कमरा जर्जर हो चला था. उसे तोड़कर नया कार्यालय बनाने का निर्देश मिल चुका है. कुछ तकनीकी जटिलताओं की वजह से निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










