डेंटल कॉलेज: डॉक्टरों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति से भड़के डॉ रुद्रनाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अधिकतर डॉक्टरों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के चेयरमैन सह सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य भड़क गये. वह शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में आरकेएस की मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों को गैर-हाजिर देख श्री भट्टाचार्य ने […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अधिकतर डॉक्टरों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के चेयरमैन सह सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक डॉ रुद्रनाथ भट्टाचार्य भड़क गये.
वह शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में आरकेएस की मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों को गैर-हाजिर देख श्री भट्टाचार्य ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय दत्त व मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ कौशिक चक्रवर्ती से जवाब तलब किया.
उपस्थिति रजिस्टर मंगवा कर गैर-हाजिर डॉक्टरों व कर्मचारियों के नामों की सूची भी बनायी. उन्होंने सभी को जिम्मेदारी और नैतिकता का पाठ पढ़ाया. चेतावनी देते हुए कहा कि काम व जिम्मेदारी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने जल्द बायोमेट्रिक हाजरी का इंतजाम करने को कहा. बैठक में उन्होंने काफी दिनों से बंद पड़े मेजर ओटी पर भी चर्चा की. मेजर ओटी को जल्द शुरू करने के लिए प्रबंधन को जरूरी निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










