बीएसएफ ने जब्त किया गांजा व कफ सीरप, तस्कर फरार

Published at :07 Apr 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ ने जब्त किया गांजा व कफ सीरप, तस्कर फरार

सिलीगुड़ी : बीएसएफ की खुफिया शाखा की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी साउथ चमटा 100 वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने घात लगाकर 40 बोतल फैंसीड्रिल कफ सीरप पकड़ने में सफलता प्राप्त की. एक अन्य अभियान में बीएसएफ की खुफिया शाखा की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी बड़ामिर्चा 100 वीं वाहिनी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बीएसएफ की खुफिया शाखा की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी साउथ चमटा 100 वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने घात लगाकर 40 बोतल फैंसीड्रिल कफ सीरप पकड़ने में सफलता प्राप्त की.
एक अन्य अभियान में बीएसएफ की खुफिया शाखा की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी बड़ामिर्चा 100 वीं वाहिनी के बीएसएफ जवानों ने पांच किलो गांजा पकड़ने में सफलता प्राप्त की. हांलाकि दोनों ही अभियान में अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गये. भागे हुए अपराधियों के बारे में सूचना प्राप्त की जा रही है.
बीएसएफ ने बताया है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा. सीमा चौकी साउथ चमटा एवं बड़ामिर्चा गांव का इलाका कफ सीरप व गांजा तस्करी के लिए विख्यात है. बीएसएफ जवानों की चुस्ती के कारण तस्करों को असफलता का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola