स्कूल बस खाई में गिरी, कोई हताहत नहीं

Published at :11 Feb 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल बस खाई में गिरी, कोई हताहत नहीं

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी की ओर आ रही है एक बस के खायी में गिर जाने से खलबली मच गयी.स्कूल बस में काफी बच्चों के सवार होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोग आतंकित हो गए. खबर मिले ही आसपास के लोग मौके पर भागे-भागे पहुंचे. कर्सियांग थाने को भी इसकी सूचना दी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी की ओर आ रही है एक बस के खायी में गिर जाने से खलबली मच गयी.स्कूल बस में काफी बच्चों के सवार होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोग आतंकित हो गए. खबर मिले ही आसपास के लोग मौके पर भागे-भागे पहुंचे. कर्सियांग थाने को भी इसकी सूचना दी गयी. गनीमत यह रही कि बस में चालक के अलावा अन्य कोई भी सवार नहीं था. चालक को मामूली चोटें आयी है. यह घटना शनिवार को दोपहर रोहिणी के निकट स्व़ सुभाष घीसिंग मार्ग पर घटी है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसा वेस्ट प्वाइंट स्कूल की एक बस दार्जिलिंग की ओर से सिलीगुड़ी आ रही थी. रोहिणी के निकट चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस 100 फीट गहरी खायी में गिर गयी. स्थानीय लोगों ने ही पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया. ड्राइवर को बस से बाहर निकाला गया.

बाद में बस को भी खायी से निकालने में सफलता मिली.हांलाकि इस दौरा दार्जिलिंग और रोहिणी के बीच करीब 1 घंटे से भी अधिक समय तक वाहनो की आवाजाही बंद रही. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही स्वभाविक हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola