छात्र की मौत के बाद रायगंज का सिलीगुड़ी मोड़ बना रणक्षेत्र

रायगंज : शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दसवीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत को लेकर रायगंज का सिलीगुड़ी मोड़ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्कूल के सामने ही एक छात्र को एक ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की व […]
रायगंज : शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दसवीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत को लेकर रायगंज का सिलीगुड़ी मोड़ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्कूल के सामने ही एक छात्र को एक ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की व ट्रक को जलाने की कोशिश की. उग्र भीड़ ने घटनास्थल पर कई बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस पर पत्थर बरसाये गये. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठियां भांजीं और हवाई फायरिंग की.
साथ ही आंसू गैस के गोले दागे गये. इस घटना से 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग व रायगंज बालुरघाट 10 नंबर राज्य मार्ग अवरुद्ध हो गया. इन दोनों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी. काफी देर बाद कम्बैट फोर्स सहित विशाल पुलिस बल ने भीड़ को वहां से हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










