उत्तर बंगाल का होगा चहुंमुखी विकास

Published at :18 Jan 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बंगाल का होगा चहुंमुखी विकास

नयी परियोजनाओं के लिए खाका तैयार सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के सभी शहरों और गांवों में नये साल पर विकास की नयी रूप-रेखा बनायी जायेगी. यह दावा है उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में अपने दफ्तर में प्रभार खबर के साथ विशेष मुलाकात […]

विज्ञापन

नयी परियोजनाओं के लिए खाका तैयार

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के सभी शहरों और गांवों में नये साल पर विकास की नयी रूप-रेखा बनायी जायेगी. यह दावा है उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी-कामरांगागुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में अपने दफ्तर में प्रभार खबर के साथ विशेष मुलाकात के दौरान बात कर रहे थे. उनका कहना है कि नयी परियोजनाओं को जल्द लागू करने के लिए प्राथमिक तौर पर खाका तैयार किया जा रहा है. इसे लेकर वह खुद सभी संबंधित विभागों के इंजीनियरों व अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं. वह विकास परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बना कर जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पेश भी करेंगे.
सिलीगुड़ी के साहुडांगी में नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह के चालू होने से पहले ही दो लाख के बिजली बिल आने व शवदाह के संचालन पर उठ रहे सवालों पर विराम लगाते हुए श्री घोष ने कहा कि जो भी बिजली बिल आया है वह वास्तविक बिल है. वजह शवदाह गृह निर्माण का काम कई महीनों से लगातार चल रहा था. बीते कुछ महीने में दिन-रात काम हुआ. जो भी बिजली बिल है उसे जल्द भुगतान करने के लिए उन्होंने विभागिय अधिकारियों को निर्देश भी दे दिया है. साथ ही उन्होंन कहा कि शवदाह के नियमित रुप से संचालन का दायित्व एसजेडीए को सौंपा गया है. प्राथमिक तौर पर एसजेडीए से शवदाह गृह संचालन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. सप्ताह भर में एसजेडीए की ओर से इसका संचालन भी शुरु कर दिया जायेगा.
किसी जिले के साथ भेदभाव नहीं : मंत्री
एक सवाल के जवाब में श्री घोष ने दावे के साथ कहा कि विकास को लेकर उनके रहते किसी एक जिले को प्राथमिकता कभी नहीं दी जायेगी. बल्कि उत्तर बंगाल के सभी जिलों, सभी शहरों-कस्बों व समस्त गांवों का सामान तरीके से चहुंमुखी विकास होगा. एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए श्री घोष ने कहा कि नये विकास परियोजनाओं के नामों को समय आने पर सार्वजनिक किया जायेगा. फिलहाल इस पर वह कुछ भी टिप्पणी नहीं करेंगे.
उत्तरकन्या में नहीं होगा हैलीपैड
मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अब उत्तरकन्या में हैलीपैड नहीं बनेगा. इस प्रस्तावित हैलीपैड के लिए अब अलग जगह जमीन देखी जा रही है. सिलीगुड़ी के आस-पास कई जगह जमीन देखी भी गयी है. संभवत: डाबग्राम इलाके में हैलीपैड के लिए जमीन पर बातचीत चल रही है. नवान्न से हरी झंडी मिलने पर हैलीपैड के निर्माण का काम शुरु हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola