गोरखालैंड देने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के है पास

Published at :17 Jan 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
गोरखालैंड देने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के है पास

दार्जिलिंग. प्रतिभा राई ने चेयरपर्सन पद की ली शपथ, कहा राज्य सरकार के साथ विवाद से लाभ नहीं आम जनता के लिए काम करने का वादा दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका के पार्षदों ने प्रतिभा राई को बतौर चेयरपर्सन के रूप में चुन लिया. मंगलवार को उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली. नगरपालिका के प्रशासक […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग. प्रतिभा राई ने चेयरपर्सन पद की ली शपथ, कहा

राज्य सरकार के साथ विवाद से लाभ नहीं
आम जनता के लिए काम करने का वादा
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग नगरपालिका के पार्षदों ने प्रतिभा राई को बतौर चेयरपर्सन के रूप में चुन लिया. मंगलवार को उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली. नगरपालिका के प्रशासक और सदर एसडीओ अभि चटर्जी ने प्रतिभा राई को शपथ दिलाई. इस मौके पर गोजमुमो के विनय गुट के केन्द्रीय सांगठनिक प्रमुख एलएम लामा, दार्जिलिंग महकमा समिति के संयोजक सतीश पोखरेल, आलोक कांत मणि थुलुंग, दिनेश गुरूंग और प्रवक्ता संदीप छेत्री उपस्थित रहे. शपथ ग्रहण के बाद गोजमुमो समर्थकों ने नगरपालिका कार्यालय से रैली निकाली, जिसने शहर की लाडेनला रोड और एनएच-55 होते हुए चौक बाजार पहुंची. वहां पर रैली पथ सभा में तब्दील हो गई.
सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरपर्सन प्रतिभा राई ने कहा कि जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उनका घर जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा. उनसे मिलने के लिए किसी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी. अपने संबोधन में चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि गोरखालैंड हमारी पार्टी का आदर्श है. लेकिन इसके लिए हमें बंगाल सरकार के साथ विवाद करने की कोई जरूरत नहीं है. चूंकि गोरखालैंड केवल केन्द्र ही दे सकती है.
इसमें बंगाल सरकार की कोई विशेष भूमिका नहीं है. वहीं महकमा समिति के संयोजक सतीश पोखरेल ने अपने संबोधन में कहा कि अब से नगरपालिका प्रशासन का संचालन पातलेबास के रिमोट कंट्रोल से नहीं होगा. नगरपालिका स्वतंत्र रूप से अपना काम करेगी. वहीं प्रवक्ता संदीप छेत्री ने पहली बार किसी महिला के चेयरपर्सन बनाये जाने पर
प्रसन्नता जतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola