नगरपालिका अध्यक्ष ने बांटे कंबल व हॉरलिक्स

कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले की कालियागंज नगरपालिका के नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक चंद्र पाल सोमवार देर रात गलियों में घूमकर ठंड से ठिठुरते बेसहारा लोगों में कंबल व हॉरलिक्स बांटे. धनकैल हाट, रेलवे स्टेशन, महेंद्रगंज में नगरपालिका अध्यक्ष ने सोमवार रात को लोगों को कंबल दिये. इस दौरान उन्होंने कहा कि इनसान के सुख व […]
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले की कालियागंज नगरपालिका के नगरपालिका अध्यक्ष कार्तिक चंद्र पाल सोमवार देर रात गलियों में घूमकर ठंड से ठिठुरते बेसहारा लोगों में कंबल व हॉरलिक्स बांटे. धनकैल हाट, रेलवे स्टेशन, महेंद्रगंज में नगरपालिका अध्यक्ष ने सोमवार रात को लोगों को कंबल दिये. इस दौरान उन्होंने कहा कि इनसान के सुख व दु:ख में खड़े नहीं हो पाने पर जीवन का कोई दाम नहीं है. कंबल व हारलिक्स पाने वाले अनाथ व बेघर लोगों ने इससे खुशी जाहिर की है. नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि इन बेसहारा लोगों के लिए नगरपालिका की ओर से एक रैन बसेरा बनाने की योजना बनाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










