ठंड से ठिठुरन जारी, फिलहाल राहत के आसार नहीं

Published at :09 Jan 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरन जारी, फिलहाल राहत के आसार नहीं

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से ठंड की मार जारी है और अगले एक सप्ताह तक इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रात में तापमान गिर कर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया था जो पिछले पांच-छह साल […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से ठंड की मार जारी है और अगले एक सप्ताह तक इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रात में तापमान गिर कर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया था जो पिछले पांच-छह साल के मुकाबले सबसे कम है. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पिछले काफी वर्षों से सिलीगुड़ी में इतने कड़ाके की ठंड कभी नहीं देखी थी. ऐसे सोमवार को सुबह धूप खिलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने एक बार फिर से पूरे शहर को अपने लपेटे में ले लिया.

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति जारी रहेगी. ऐसे शुक्रवार से मौसम में थोड़ा सुधार होने की संभावना है. उत्तर बंग विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रहेगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बुधवार से धीरे-धीरे तापमान में मामूली सुधार की संभावना है. लेकिन ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार शनिवार से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी. इससे पहले शुक्रवार को भी ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola