तस्करी को ले जायी जा रही मृत डालफिन जब्त

Published at :31 Dec 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी को ले जायी जा रही मृत डालफिन जब्त

कीमत 80 हजार से एक लाख रुपये आंकी गयी वन विभाग अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सका मालदा : वन विभाग ने एक दुर्लभ प्रजाति का मृत डालफिन बरामद किया. हालांकि इस घटना में वन विभाग किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. यह घटना भूतनी थाने के हीरानंदपुर गांव में हुई. मालदा […]

विज्ञापन

कीमत 80 हजार से एक लाख रुपये आंकी गयी

वन विभाग अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सका
मालदा : वन विभाग ने एक दुर्लभ प्रजाति का मृत डालफिन बरामद किया. हालांकि इस घटना में वन विभाग किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. यह घटना भूतनी थाने के हीरानंदपुर गांव में हुई. मालदा के विभागीय वन अधिकारी कौशिक सरकार ने बताया कि बरामद डालफिन दुर्लभ प्रजाति का है. शनिवार को एक स्वयंसेवी संगठन के माध्यम से स्थानीय वन विभाग के कर्मियों को यह सूचना मिली. इस डालफिन को साइकिल के पीछे बांधकर तस्करी की जा रही थी. वन विभाग के कर्मियों के अभियान के दौरान तस्कर फरार हो गये. वन विभाग ने इस अवसर पर भुतनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वन विभाग के साथ ही पुलिस ने अलग से जांच शुरू की है.
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक अधिकतर बारिश के मौसम में गंगा नदी में इस प्रजाति का डालफिन दिखाई देता है. इसे ब्लैक डालफिन बताया गया है. शनिवार सुबह को दो लोग एक साइकिल के पीछे इस डालफिन को मृत हालत में रस्सी में बांधकर ले जा रहा था. उसी समय ग्रामीणों को संदेह हुआ. स्थानीय एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से इन तस्करों के सामने आते ही दो लोग साइकिल छोड़कर फरार हो गये. स्वयंसेवी संगठन के पीपल्स इंडिया के मालदा जिला संगठन के एक सदस्य शुभाशीष सेनगुप्त ने बताया कि हीरानंदपुर गांव गंगा नदी संलग्न इलाके में है. संभव है कि यह अवैध शिकारियों के हाथों पकड़ा गया. इस तरह के डालफिन की चर्बी, चमड़ा, हड्डी, दवाइयां व नशीले पदार्थों से बनी सामग्री के लिए कालाबाजारियों की काफी मांग है. इस डालफिन का बाजार दर 80 हजार से एक लाख रुपये है. मालदा के विभागीय वन अधिकारी कौशिक सरकार ने बताया कि डालफिन की तस्करी को लेकर जांच शुरू की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola