कूचबिहार में नशेड़ियों से त्रस्त महिलाओं ने तोड़े शराब के ठेके

Published at :30 Dec 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार में नशेड़ियों से त्रस्त महिलाओं ने तोड़े शराब के ठेके

20-25 महिलाएं इकट्ठा होकर नाककाटी बाजार में शराब के पांच ठेकों में जमकर तोड़फोड़ की कूचबिहार : नशेड़ियों के अत्याचार से परेशान होकर इलाके की महिलाओं ने अवैध शराब के कई अड्डों में जमकर तोड़फोड़ की. इन ठेकों को दोबारा न खोला जाये, स्थानीय महिलाएं इसकी निगरानी करेंगी. यह घटना शुक्रवार को कूचबिहार 1 नंबर […]

विज्ञापन
20-25 महिलाएं इकट्ठा होकर नाककाटी बाजार में शराब के पांच ठेकों में जमकर तोड़फोड़ की
कूचबिहार : नशेड़ियों के अत्याचार से परेशान होकर इलाके की महिलाओं ने अवैध शराब के कई अड्डों में जमकर तोड़फोड़ की. इन ठेकों को दोबारा न खोला जाये, स्थानीय महिलाएं इसकी निगरानी करेंगी.
यह घटना शुक्रवार को कूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक के हाड़ीभांगा ग्राम पंचायत इलाके के नाककाटी बाजार में घटी है.स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार शाम एक शराबी ने उस इलाके के एक निवासी के पुआल के ढेर में आग लगा दी. हालांकि जल्द ही स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को बुझा दिया. इसके बाद उस गांव की 20-25 महिलाएं इकट्ठा होकर नाककाटी बाजार में एक के बाद एक शराब के पांच ठेकों में जमकर तोड़फोड़ की.
शराब ठेकों को तोड़ने वाली महिलाओं का कहना है कि लम्बे समय से इस बाजार में अवैध शराब का ठेका लग रहा है. यहां से शराब पीकर नशेड़ी आसपास के निवासियों को बेवजह परेशान करते है. महिलाओं का सड़क पर निकलना तक इनके लिए दुश्वार हो गया है.
इलाके की मीरा माली, रोशना खातुन आदि ने बताया कि गुरुवार को एक शराबी ने एक व्यक्ति के पुआल के ढेर में आग लगा दी. जल्द ही आग को बुझा लिया गया, वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. इलाके के पंचायत सदस्य ममिदुल हक ने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद इन ठेकों को बंद नहीं किया जा सका. इलाके की महिलाओं ने परेशान होकर ठेकों पर धावा बोल दिया. दोबारा इन्हें चालू न किया जाये इसपर निगरानी रखी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola