गुस्सा: जय बांग्ला ने जुलूस निकाला, शहीद को दी श्रद्धांजलि विमल के लिए मांगी सजा

Published at :16 Oct 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
गुस्सा: जय बांग्ला ने जुलूस निकाला, शहीद को दी श्रद्धांजलि विमल के लिए मांगी सजा

सिलीगुड़ी. शहर के युवाओं के संगठन ‘जय बांग्ला’ के बैनर तले रविवार शाम करीब सात बजे एयरव्यू मोड़ पर कुछ क्षणों के लिए पथावरोध कर एक मिनट का मौन रखा गया और दार्जिलिंग में शहीद हुए बंगाल पुलिस के एसआइ अमिताभ मल्लिक को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले स्थानीय बाघाजतिन पार्क के सामने से मशाल जुलूस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. शहर के युवाओं के संगठन ‘जय बांग्ला’ के बैनर तले रविवार शाम करीब सात बजे एयरव्यू मोड़ पर कुछ क्षणों के लिए पथावरोध कर एक मिनट का मौन रखा गया और दार्जिलिंग में शहीद हुए बंगाल पुलिस के एसआइ अमिताभ मल्लिक को श्रद्धांजलि दी.

इससे पहले स्थानीय बाघाजतिन पार्क के सामने से मशाल जुलूस निकाला गया, जो कचहरी रोड, हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड होते हुए एयरव्यू मोड़ पर पहुंचकर शोक सभा में तब्दील हो गया. जुलूस वापस बाघाजतिन पार्क पहुंच समाप्त हुआ.

इस दौरान जय बांग्ला ने पोस्टरों के मार्फत से विमल गुरुंग को आतंकी और देशद्रोही जताया. साथ ही उनकी जल्द गिरफ्तारी और फांसी की मांग की गयी. जुलूस में शिरकत करनेवाले युवा भास्कर बाग्ची, शंकर दास, अभिषेक पाल व अन्य का कहना है कि दार्जिलिंग बंगाल का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा. बंग-भंग कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अमिताभ मल्लिक की शहादत हम कभी भूल नहीं सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola