मोर्चा नेता केसर थापा गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

कालिम्पोंग. कालिम्पोंग के अलगड़ा क्षेत्र से मोर्चा नेता केसर थापा को गिरफ्तार किया गया है. श्री थापा अलगड़ा क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं. उन्हें अलगड़ा के बीडीओ कार्यालय में आग लगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक अन्य मोर्चा समर्थक की भी गिरफ्तारी हुई है. कालिम्पोंग के एसपी […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग. कालिम्पोंग के अलगड़ा क्षेत्र से मोर्चा नेता केसर थापा को गिरफ्तार किया गया है. श्री थापा अलगड़ा क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं. उन्हें अलगड़ा के बीडीओ कार्यालय में आग लगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.
इस मामले में एक अन्य मोर्चा समर्थक की भी गिरफ्तारी हुई है. कालिम्पोंग के एसपी अजित सिंह यादव ने कहा है कि दीपक छेत्री नामक मोर्चा समर्थक को अलगड़ा से ही गिरफ्तार किया गया है. आज इसे भी अदालत में पेश किया गया है.
आरोपियों की कोर्ट में पेशी: इधर कालिम्पोंग के साक्योंग में हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार रेखा छेत्री तथा विवेक राय को आज कालिम्पोंग अदालत में पेश किया गया. इनके खिलाफ धारा 120बी, 121, 121ए तथा 122 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों की दस दिनों की रिमांड मांगी थी. अदालत ने रेखा छेत्री को तीन दिन तथा विवेक राय को दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










