बहू ने काट डाला सास का कान

मालदा. एक सास-बहू के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि गुस्सायी बहू ने हंसुए से वार कर अपनी सास का कान काट दिया. शुक्रवार की देर रात को यह घटना इंगलिशबाजार थानांतर्गत जदुपुर एक नंबर ग्राम पंचायत के कमलबाड़ी गांव में यह घटना घटने के बाद पीड़िता सास भारती बेवा (55) को मालदा मेडिकल […]
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारती बेवा के तीन बेटे हैं. ये सभी दूसरे राज्यों में श्रमिक का काम करते हैं. मझले बेटे मोहम्मद होसेन की पत्नी मुसलेमा बीबी के साथ सास का आये दिन विवाद लगा रहता था. आरोप है कि बहू मुसलेमा बीबी अत्याचार कर सास को घर से निकालने का प्रयास कर रही थी.
शुक्रवार की रात को पारिवारिक विषय में दोनों के बीच कोई विवाद हुआ जिसके बाद तैश में आकर बहू ने हंसुए से सास पर वार कर दिया. उससे सास के कान कट गया. उन्हें गंभीर हालत में दोनों भाइयों और पड़ोसियों ने मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में उनके कान में पांच सिलाई पड़ी. पुलिस से दर्ज कराई गई शिकायत में सास ने आरोप लगाया कि अरसे से उनकी बहू मुसलेमा उन पर अत्याचार करते हुए उन्हें घर से निकालने की योजना बना रही थी. वहीं, हमला करने वाली बहू फरार है. इंगलिशबाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










