रोशनी का महापर्व दीपावली और छठ पूजा करीब

Published at :13 Oct 2017 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
रोशनी का महापर्व दीपावली और छठ पूजा करीब

सिलीगुड़ी : रोशनी का महापर्व दीपावली और छठ पूजा दोनों है. इन त्योहारों के अब मात्र गिने-चुने दिन ही शेष बचे हैं. सिलीगुड़ी को चकाचौंध करने के लिए सिलीगुड़ी का बाजार भी चाइनीज लाइटों से रोशन हो चुका है. तरह-तरह के आकर्षणीय लाइटों से इलेक्ट्रिक दुकानें पट चुकी है. इस बार त्योहारों में घर-दुकान चकाचौंध […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : रोशनी का महापर्व दीपावली और छठ पूजा दोनों है. इन त्योहारों के अब मात्र गिने-चुने दिन ही शेष बचे हैं. सिलीगुड़ी को चकाचौंध करने के लिए सिलीगुड़ी का बाजार भी चाइनीज लाइटों से रोशन हो चुका है. तरह-तरह के आकर्षणीय लाइटों से इलेक्ट्रिक दुकानें पट चुकी है.
इस बार त्योहारों में घर-दुकान चकाचौंध करने के लिए चीन से एक से बढ़कर एक लाइटें आयी है. जो भारतीय लाइटों की कीमत की तुलना में काफी कम है.
राइस लाइट, रंग-बिरेंगे रोशनी बिखरने वाली 3जी लाइट व झालरों के अलावा गणेश-लक्ष्मी मूर्ति के साथ ही आरती-वंदना करती लाइट कम म्यूजिक, पानी में म्यूजिक के साथ कमल फूल व अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति कम लाइट, इलेक्ट्रिक दीप माला व दीया स्टैंड भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. फिलहाल सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट, हांगकांग मार्केट, विधान मार्केट, सेवक रोड, पानीटंकी मोड़, महावीर स्थान, हॉकर्स मार्केट व अन्य बाजारों के इलेक्ट्रिक दुकानों में इन लाइटों की थोक बिक्री हो रही है.
एक दुकानदार प्रकाश अग्रवाल कि माने तों दो-एक दिनों में ही खुदरा बिक्री भी शुरु होने लगेगी. उनका कहना है कि पिछले वर्ष के तुलना में इस बार लाइटों की और अधिक मांग है. लेकिन तीन महीने के पहाड़ बंद से पहाड़ की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola