दुखद: कर रहा था आराम, लगा दिया चोरी का आरोप, सालिसी सभा में युवक व परिवारवालों को पीटा

Published at :10 Oct 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद: कर रहा था आराम, लगा दिया चोरी का आरोप, सालिसी सभा में युवक व परिवारवालों को पीटा

मालदा: माकपा प्रधान के नृत्व में आयोजित एक सालिसी सभा के दौरान एक व्यक्ति को चोर बता कर जमकर पिटायी की गई. बीच-बचाव करने आये उस व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. घायलों में से दो की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में तथा बाकी की चिकित्सा रतुआ ग्रामीण अस्पताल […]

विज्ञापन
मालदा: माकपा प्रधान के नृत्व में आयोजित एक सालिसी सभा के दौरान एक व्यक्ति को चोर बता कर जमकर पिटायी की गई. बीच-बचाव करने आये उस व्यक्ति के परिवार के चार सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. घायलों में से दो की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में तथा बाकी की चिकित्सा रतुआ ग्रामीण अस्पताल में चल रही है. यह घटना रतुआ थाना के कोहला ग्राम पंचायत के अधीन गौरीपुर गांव में घटी है. धमकी की वजह से सभी पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे थे.

बाद में रविवार देर रात को माकपा प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में जो दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनके नाम सीतेश मंडल (32) तथा उसका बड़ा भाई सचिन मंडल (40) है. दोनों की चिकित्सा मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रही है. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सीतेश मंडल काम से अपने घर लौट रहा था. उसी समय ग्रामवासी राजू साहा के घर से कई बल्ब की चोरी हो गई थी.

राजू साहा ने बल्ब चोरी का आरोप लगाते हुए सीतेश मंडल को पकड़ लिया. सीतेश उस समय साइकिल चलाने के कारण थक जाने की वजह से उसके घर के सामने बैठा हुआ था. दूसरे दिन सीतेश मंडल को चोर बताकर सालिसी सभा की गई. इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, तो जब बचाने के लिए उसके परिवार के लोग आये तो उनको भी मारा-पीटा गया. घायल सीतेश के भाई सचिन मंडल ने कहा है कि माकपा पंचायत प्रधान के इशारे पर ही मारपीट की घटना घटी है.


गांव वालों के बीच में आने के कारण उन सभी की जान बच गई है. हालांकि इस मामले में माकपा पंचायत प्रधान भारती मंडल कुछ भी नहीं कहना चाहती. दूसरी ओर, रतुआ थाना पुलिस का कहना है कि सालिसी सभा के दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना घटी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola