हाथी के हमले में युवक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

वीरपाड़ा. आज सुबह हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना सोमवार को तड़के चार बजे के करीब टुकड़ा जटेश्वर अंतर्गत वीरपाड़ा चाय बागान में घटी है. जानकारी अनुसार समीपवर्ती जंगल से आये हाथी ने स्थानीय दुर्गा मुंडा का घर क्षतिग्रस्त कर रहा था. हालांकि इस दौरान दुर्गा मुंडा […]
विज्ञापन
वीरपाड़ा. आज सुबह हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना सोमवार को तड़के चार बजे के करीब टुकड़ा जटेश्वर अंतर्गत वीरपाड़ा चाय बागान में घटी है.
जानकारी अनुसार समीपवर्ती जंगल से आये हाथी ने स्थानीय दुर्गा मुंडा का घर क्षतिग्रस्त कर रहा था. हालांकि इस दौरान दुर्गा मुंडा (25) की जान तो बच गई लेकिन भागने के क्रम में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है. उनका प्राथमिक उपचार वीरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में करने के बाद उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
यह जानकारी दलगांव रेंज के डीआरएफआर प्रकाश थापा ने दी. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के इलाज की सारी दवाओं का खर्च और क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा सरकारी नियमानुसार दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










