ब्लू व्हेल : चलती ट्रक के नीचे सेल्फी लेने का मिला था टास्क, बाल-बाल बची दसवीं कक्षा के छात्र की जान

सिलीगुड़ी: देश और दुनिया में मौत के खेल के नाम से मशहूर ब्लू व्हेल गेम ने सिलीगुड़ी शहर में भी दस्तक दे दी है. इस गेम को खेलने वाले दसवीं कक्षा के एक छात्र को मौत के मुंह में जाने से बचाया गया. इस घटना में सामने आने के बाद ही पूरे सिलीगुड़ी में खलबली […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह छात्र पिछले कई दिनों से व्लू व्हेल की तरह ही मौत के एक अन्य गेम सॉल्ट एंड आइस खेल रहा था. गेम के पांचवे पड़ाव में उसे चलती ट्रक के नीचे सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की चुनौती थी. गेम के इस निर्देशानुसार छात्र चलती ट्रक के नीचे सेल्फी लेने के लिए सड़क के किनारे तक पहुंच चुका था. उसी समय कुछ लोगों की नजर उसके इस पागलपन पर पड़ गयी. उसको ऐसा करने से मना किया गया. बाद में पता चला कि वह किसी मोबाइल गेम के चक्कर में अपनी मौत को दावत दे रहा था.
घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की साईबर क्राइम विभाग ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के अरविंदपल्ली निवासी एक परिवार के साथ घटी है. पीड़ित छात्र सिलीगुड़ी से सटे सालबाड़ी इलाका स्थित अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल में दसवीं का छात्र है. पिछले कई दिनों से वह स्कूल से अनुपस्थित है. जबकि परिवार वालों के मुताबिक वह रोजाना स्कूल बस पर चढ़ता था. माना जा रहा है कि वह स्कूल परिसर के अंदर क्लास में नहीं जाकर किसी स्थान पर मौत का गेम (सॉल्ट एंड आइस) खेला करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










