पहले भी जेल जा चुका है अभिनंदन साहा

सिलीगुड़ी: फूलबाड़ी दोहरे हत्याकांड के आरोपी अभिनंदन साहा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर उसे भेज दिया है. यह मामला अब एक अलग दिशा में चल पड़ा है. रुपये की चकाचौंध में पत्नी व बेटी की हत्या किये जाने की […]
उसे जेल की हवा भी खाना पड़ी थी. जेल से बाहर आने के बाद वह अचानक अमीर हो गया. पचकलगुड़ी इलाके में जमीन खरीदकर दो मंजिला मकान बनाया. इलाके में गल्ले माल का सबसे बड़ा होलसेलर बन गया. पचकलगुड़ी व आसपास के सभी खुदरा दुकानदार उसी से सामान खरीदते हैं. दस वर्ष पहले परिवारवालों ने उसका विवाह रीता साहा के साथ कराया था. रीता उसे शुरू से ही पसंद नहीं थी. प्रथम संतान के रूप में बेटी को जन्म देने के बाद से वह रीता पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने लगा था. अपनी पत्नी व बेटी से काफी नफरत करने लगा था. बेटी को सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दाखिल कराया था. जबकि बेटे को स्थानीय निजी स्कूल में भरती कराया है. पुलिस किसी दूसरी महिला के साथ उसके संबंध की संभावनाओं को भी टटोल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










