राखी के दिन ही राखी की मौत

Published at :08 Aug 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
राखी के दिन ही राखी की मौत

मालदा. भाई को राखी बांधने के लिए ट्यूशन से घर लौट रही बहन राखी की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार सुबह दस बजे के करीब मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के पंचानंदपुर दो ग्राम पंचायत के तुलसीरामटोला इलाके में हुई. इस घटना के बाद आक्रोशित जनता ने ट्रैक्टर में आग लगा दी […]

विज्ञापन
मालदा. भाई को राखी बांधने के लिए ट्यूशन से घर लौट रही बहन राखी की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार सुबह दस बजे के करीब मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के पंचानंदपुर दो ग्राम पंचायत के तुलसीरामटोला इलाके में हुई. इस घटना के बाद आक्रोशित जनता ने ट्रैक्टर में आग लगा दी एवं चालक की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं एवं चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. चालक को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त प्रेयसी मंडल (15)उर्फ राखी के रूप में की गई है. वह स्थानीय एक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. छात्रा के पिता विकास मंडल पेशे से किसान है. इनकी दो बेटियां व एक बेटा है. राखी इनमें बड़ी थी. सोमवार सुबह को राखी ट्यूशन पढ़ने गई थी. ट्यूशन से घर लौटते समय तुलसीरामटोला इलाके में एक कलवर्ट के पास एक ट्रैक्टर उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. स्थिति को भांपते हुए चालक ट्रैक्टर छोड़कर तुरंत भागने लगा.

यह देखकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया एवं जमकर पिटाई कर दी. साथ ही ट्रैक्टर में आग लगा दी एवं सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. बाद में मोथाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया. मृतका के पिता विकास मंडल ने बताया कि रविवार रात को दोनों बेटियां मिलकर बाजार से राखी खरीद लाई थी, भाई को बांधने के लिए, लेकिन उसके पहले की उसकी मौत हो गई. इस सड़क हादसे से इलाके में शोक है. ग्रामीणों की शिकायत है के कि स्थानीय एक ईंट भट्ठे में काफी संख्या में ट्रैक्टरों की आवाजाही होती है.

कई इलाकों से मिट्टी इकट्ठा कर ये ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क से लापरवाही से आवजाही करते हैं. जिसका शिकार इस मासूम को होना पड़ा. पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए़ पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने बताया कि बताया कि दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हुई है. इस घटना को लेकर सामूहिक पिटाई से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. चालक का नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका है. पूरी घटना को लेकर मोथाबाड़ी थाना की पुलिस ने जांच शुरू की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola