हिंदू व मुस्लिम हुए रक्षा बंधन में शामिल, पेश की एकता की मिसाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : मालदा में रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने मिलकर मनाया. सोमवार को इंगलिश बाजार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड में तृणमूल पार्षद के प्रयास से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. इस अवसर जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष व संबंधित क्षेत्र के पार्षद प्रसेनजीत दास प्रमुख से उपस्थित […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा में रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने मिलकर मनाया. सोमवार को इंगलिश बाजार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड में तृणमूल पार्षद के प्रयास से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. इस अवसर जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष व संबंधित क्षेत्र के पार्षद प्रसेनजीत दास प्रमुख से उपस्थित थे.
सोमवार सुबह को 12 नंबर वार्ड कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष रोड इलाके में मंच बनाकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. सड़क पर छोटे-छोटे बच्चों के हाथो में राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन मनाया गया.
हिंदू व मुस्लिम भाइयों ने बड़े उत्साह से राखी बंधवाया एवं बहनों को आर्शीवाद दिया. इसके अलावा मालदा के कई इलाकों में भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने पुलिस व राहगीरों को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










