वार्ड पार्षद खुशबू मित्तल पर विधवा से दुर्व्यवहार का आरोप, तृकां के युवा कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में किया हंगामा

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के आठ नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद खुशबू मित्तल पर एक विधवा बासंती सरकार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस (तृकां) ने लगाया है. इसको लेकर तृकां युथ आठ नंबर वार्ड कमेटी के बैनर तले वार्ड में धिक्कार रैली निकाली गयी. तृकां आठ नंबर वार्ड के अध्यक्ष नटवर नकीपुरिया […]
रैली पूरे वार्ड की परिक्रमा करते हुए पार्षद के निज निवास के सामने पहुंची. मकान के भूतल स्थित पार्षद दफ्तर का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया. पार्षद द्वारा पीड़ित विधवा को आवासीय प्रमाण पत्र देने से इंकार किये जाने के मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने धिक्कार रैली निकाली और पार्षद के दफ्तर का घेराव भी किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बासंती सरकार विधवा है. उसका एक लड़का सुब्रत सरकार है. वह वार्ड के ही विवेकानंद रोड पर सड़क के किनारे खुद एक छोटा होटल चलाती है.
वह कल अपने बेटे के लिए आवासीय प्रमाण पत्र लेने के लिए पार्षद के पास गयी थी. खुशबू मित्तल ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया. आरोप है कि पार्षद ने विधवा पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया.पीड़ित मिला का कहना है कि उसके साथ दुर्व्यवार तो हुआ ही साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर तीन सौ रुपये प्रति महिन देने का दबाव दिया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान प्रभुनाथ भौपाली, राहुल मंडल के अलावा तकरीबन 20-25 युवक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










