दर्दनाक: देवीडांगा में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को डंपर ने कुचला, सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Jul 2017 10:03 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मॉर्निंग वॉक पर निकला एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. बुधवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में प्रधाननगर थाना अंतर्गत शहर से सटे देवीडांगा इलाके में घटी है. सुबह के समय सड़क पर जब वह वॉक कर रहा था, तो बालू-पत्थर लदा एक डंपर उसे टक्कर मारते हुए आगे […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. मॉर्निंग वॉक पर निकला एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. बुधवार की सुबह यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट में प्रधाननगर थाना अंतर्गत शहर से सटे देवीडांगा इलाके में घटी है. सुबह के समय सड़क पर जब वह वॉक कर रहा था, तो बालू-पत्थर लदा एक डंपर उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल गया. मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस की कार्यवायी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
दुर्घटना में मृत व्यक्ति का नाम अर्जुन गौतम (33) बताया गया है. वह मिलनमोड़ इलाके का निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह जॉगिंग के दौरान एक डंपर ने पीछे से युवक को टक्कर मार दी. डंपर की तेज गति के कारण युवक मुंह के बल सड़क पर गिड़ गया. उसके सर पर गहरी चोट आयी और सर फट गया. उसका काफी खून भी सड़क पर बह गया. मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. चंपासारी से मिलनमोड़ की ओर जाने वाली सड़क के बीच में शव को रखकर इलाकावासियों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया. लेकिन गुस्सायी भीड़ ने पुलिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों को शांत कर पुलिस ने शव का पंचनामा किया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिये शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया.
घटना के कुछ देर बाद मृतक के परिवार वाले सहित इलाकावासी उचित मुआवजे की मांग पर प्रधाननगर थाना पहुंचे. लोगों ने बताया कि बालू-पत्थर से लदे बड़े ट्रक व डंपर काफी तेज रफ्तार से गुजरते हैं. कई बार दुर्घटनाएं घटी है. लेकिन इस दिशा में प्रशासन की ओर से कोई कार्यवायी नहीं की गयी. मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. उसी दौरान पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने वालों में अजित मोहाली, सुब्रत राय, सीमा छेत्री, दिपक शर्मा, दिपेन शर्मा व प्रदीप भंडारी शामिल है. बुधवार इन सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही में दखल देने के आरोप में इन सभी को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










