विमान ने तृणमूल शासन पर जमकर बोला हमला, नगरपालिका चुनाव से पहले वामो चेयरमैन की सभा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Jul 2017 10:21 AM
विज्ञापन

धूपगुड़ी. धूपगुड़ी नगरपालिका चुनाव के पहले सोमवार शाम को धूपगुड़ी सामूदायिक हाल में दल के कार्यकर्ताओं को लेकर वाममोर्चा चेयरमैन विमान बसु ने आम सभा की. सोमवार शाम को उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मंच से धूपगुड़ी नगरपालिका के पिछले बोर्ड के वाइस चेयरमैन के विषय का उल्लेख किया. इसके अलावा राज्य की गड़बड़ी की स्थिति […]
विज्ञापन
धूपगुड़ी. धूपगुड़ी नगरपालिका चुनाव के पहले सोमवार शाम को धूपगुड़ी सामूदायिक हाल में दल के कार्यकर्ताओं को लेकर वाममोर्चा चेयरमैन विमान बसु ने आम सभा की. सोमवार शाम को उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मंच से धूपगुड़ी नगरपालिका के पिछले बोर्ड के वाइस चेयरमैन के विषय का उल्लेख किया. इसके अलावा राज्य की गड़बड़ी की स्थिति को लेकर तृणमूल के शासन को लेकर कड़ी आलोचना की गयी.
मंच से आगामी चुनाव में धूपगुड़ी नगरपालिका के 16 वार्डों में 10 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम में दो नंबर वार्ड के प्रत्याशी संपा राय, तीन नंबर वार्ड से मृणाल कांति सरकार, 4 नंबर वार्ड से अपूर्व बसाक, 5 नंबर वार्ड से काकली भट्टाचार्य, 6 नंबर वार्ड से सुब्रत धर, 8 नंबर वार्ड से दिनेश चंद्र राय, 9 नंबर वार्ड से माम्पी दास, 11 नंबर वार्ड से पुतुल घोष, 15 नंबर वार्ड से संतोष राय व 16 नंबर वार्ड से रंजीता राय चुनाव मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










