वाममोर्चा ने भी शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

सिलीगुड़ी. आनेवाले लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखकर वाम फ्रंट ने भी अपनी तैयारी शुरू की है. आगामी रविवार को दार्जिलिंग जिला सामाजिक न्याय मंच की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया है. एक दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभागार में किया गया है. इस सभा में जिले […]
इस सभा में जिले की अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ी जाति की खास समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा. इस सम्मेलन में पूर्व सासंद तथा विद्यासागर विश्वविद्यालय के पूर्व उपाचार्य सह शिक्षाविद बासुदेव वर्मन, पूर्व सासंद व सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश सचिव ज्योतिर्मय सिकदर व पूर्व सासंद अलोकेश दास सहित सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति व सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य व अन्य गणमान्य उपस्थित होगें. इस सभा में सिलीगुड़ी महकमा परिषद की अनुसूचित जाति व जनजाति, दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सिलीगुड़ी महकमा परिषद से मिली जानकारी के अनुसार तमाम कोशिशों के बाद भी पिछड़े जातियों की रोजमर्रा की परेशानिया बढ़ती जा रही है. राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में जारी अधिकांश योजनाओं का लाभा पिछड़ी जाति व दलित वर्ग तक नहीं पहुंच पा रहा है.
डिजीटल राशन कार्ड तालिका में ही अब तक अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के अधिकांश लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया है. ऐसी कई परियोजनाएं है जिनका लाभ इन्हें नहीं मिल रहा है. इन्हीं समस्याओं के समाधान की खोज में सम्मेलन का आयोजन किया गया है. पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले लोक सभा चुनाव में पिछड़ी जातियों से संतोषजनक वोट नहीं मिला था. करीब दो वर्ष बाद फिर से लोकसभा चुनाव होना है. उसी को लक्ष्य बनाकर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










