धूमधाम से मौसी के घर गये भगवान जगन्नाथ

Updated at :26 Jun 2017 10:34 AM
विज्ञापन
धूमधाम से मौसी के घर गये भगवान जगन्नाथ

बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी थे साथ भारी बारिश के बीच सिलीगुड़ी में निकली रथयात्रा गौतम देव ने इस्कॉन मंदिर में किया यात्रा का आगाज सिलीगुड़ी. रविवार को पूरी धूमधाम के बीच भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचे. मौसी के घर जाने के लिए भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को […]

विज्ञापन
बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी थे साथ
भारी बारिश के बीच सिलीगुड़ी में निकली रथयात्रा
गौतम देव ने इस्कॉन मंदिर में किया यात्रा का आगाज
सिलीगुड़ी. रविवार को पूरी धूमधाम के बीच भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचे. मौसी के घर जाने के लिए भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को भी अपने साथ लिया. जगन्नाथधाम, पुरी की तर्ज पर रविवार को सिलीगुड़ी में भी भारी बारिश के बीच भव्य और विशाल रथ यात्रा निकाली गयी.
इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा का आगाज पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया. उन्होंने रथ यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में झाड़ू लगा कर और रथ की रस्सी खींचकर की. मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता नाम कृष्ण दास ने बताया कि रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर रोड, सेवक रोड, हिलकार्ट रोड, बर्दमान रोड, एसएफ रोड, हाकिमपाड़ा, हैदरपाड़ा होते हुए इस्कॉन मंदिर रोड स्थित भगवान जगन्नाथ के मौसी के अस्थायी घर में पहुंचकर समाप्त हुआ.
श्री दास ने बताया कि सात दिनों के बाद उल्टा रथ के माध्यम से भगवान वापस अपने धाम पहुंचेंगे. इस्कॉन मंदिर के अलावा मिलन पल्ली स्थित गौरिया मठ, शक्तिगढ़ स्थित गौरिया मठ, रथखोला मंदिर, विधान मार्केट स्थित राधा गोविंद मंदिर, हाकिम पाड़ा स्थित जगन्नाथ मंदिर से भी भगवान की भव्य रथ यात्रा शहर में निकाली गयी. साथ ही कई जगहों पर रंगारंग विशाल मेला भी लगाया गया. रथ यात्रा की सुरक्षा और शांति के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम भी किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola