गोरखालैंड की आग में सिलीगुड़ी भी सुलगने लगा

सिलीगुड़ी. भाषा विवाद और अलग राज्य गोरखालैंड को लेकर पहाड़ पर लगी आग में अब सिलीगुड़ी भी रह-रहकर सुलगने लगा है. उपर से सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग द्वारा अलग राज्य के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री को लिखे पत्र ने आग में घी का काम किया है. सिक्कम और पश्चिम बंगाल के बीच दूरी शुक्रवार […]
प्रदर्शनकारियों ने सिक्किम नंबर एसके वाली टैक्सी और बसों को सिलीगुड़ी और इसके आस-पास के इलाकों बागडोगरा, बागडोगरा एयरपोर्ट के बाहर, दार्जीलिंग मोड़, चंपासारी मोड़, चेकपोस्ट, सालुगाड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) जंक्शन के सामने रोकना शुरू कर दिया.इतना ही नहीं सिलीगुड़ी जंक्शन के सामने सिक्किम राज्य परिवहन (एसएनटी) के बस टर्मिनस के सामने भी जमकर हंगाम हुआ. एसएनटी की बसों को सिक्किम जाने से रोका गया. सिलीगुड़ी में गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने एसएनटी बस टर्मिनस में दिनभर उग्र प्रदर्शन किया.
टर्मिनस का मुख्य गेट बंद कर सिक्किम की ओर जानेवाली बसों का दिनभर चक्का जाम कर दिया. इस प्रदर्शन से एसएनटी की दर्जनों बसे और हजारों देशी-विदेशी सैलानी तथा भारी संख्या में सिक्किम निवासी व विद्यार्थी सिलीगुड़ी में फंसे रहे. गुस्साये प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गोरखालैंड आंदोलन को लेकर आंदोलनकारी पहाड़ पर जानेवाले वेस्ट बंगाल नंबर के टैक्सी व अन्य वाहनों को निशाना बना रहे हैं.
अब तो केवल दार्जीलिंग, कालिंपोंग, कार्सियांग, मीरिक ही नहीं बल्कि सिक्किम की ओर जानेवाली वेस्ट बंगाल नंबर की टैक्सी व अन्य वाहनों पर भी तोड़-फोड़ एवं आग लगाने की घटनाएं हो रही है. बीते चार-पांच दिनों से सिक्किम को ओर जानेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (दार्जीलिंग जिला अंतर्गत पड़नेवाली हाइवे) पर गोरखालैंड आंदोलनकारी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और वेस्ट बंगाल नंबर के वाहनों को सिक्किम को ओर जाने पर भी रोक रहे हैं. हालांकि अपराह्न 3.30 बजे प्रदर्शनकारियों का संगठन नॉर्थ बंगाल लग्जरी एंड नन लग्जरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एसएनटी के अधिकारियों के साथ आधे घंटे तक हुई मीटिंग के बाद शाम चार बजे एसएनटी से प्रदर्शन हटा लिया गया और सिक्किम की बसों को छोड़ दिया गया. वेस्ट बंगाल नंबर टैक्सी मालिक और चालकों के प्रदर्शन के दौरान ट्रेवल्स एंड टूर ऑपरेटर कारोबारियों का संगठन इस्टर्न हिमालया ट्रैवल्स एंड टूर ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन (एथवा) के प्रतिनिधि समर्थन में खड़े दिखायी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










