राज्य सरकार की सर्वदलीय बैठक आज, विरोधी दलों ने किया बहिष्कार

सिलीगुड़ी. राज्य सरकार की सर्वदलीय बैठक की हालत बिगड़ती जा रही है. अलग गोरखालैंड के मुद्दे पर राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किनारा कर लिया है. गोरखालैंड की मांग कर रही गोरखा जनमुक्ति मोरचा सहित पहाड़ की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने पहले ही इस बैठक में शामिल होने से इनकार […]
गुरुवार दोपहर एक बजे से सिलीगुड़ी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में यह बैठक होगी. इसमें राज्य के गृह सचिव व राज्य सरकार के मंत्रियो के अलावा अन्य किसी के उपस्थित नहीं होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
पिछले दो सप्ताह से दार्जीलिंग, कर्सियांग, मिरिक, कालिम्पोंग तो उबल ही रहा है, साथ ही डुआर्स व तराई में भी इसका असर दिखने लगा है. गोरखालैंड की मांग पर पहाड़ बंद का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है. मंगलवार को पहाड़ पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में आंदोलन जारी रखने के साथ राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने का प्रस्ताव पारित हुआ है. इधर मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को होनेवाली इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता राज्य के गृह सचिव करेंगे. उनके अलावे राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे. विभिन्न राजनीतिक दलों के इस बैठक में शामिल होने को लेकर संदेह है. भाजपा इस बैठक में शामिल नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










