गोजमुमो के आतंक से पहाड़ छोड़ रहे हैं तृणमूल नेता

सिलीगुड़ी. गोरखालैंड की मांग पर पहाड़ की हालत बिगड़ती जा रही है. गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) प्रमुख विमल गुरुंग के कथनानुसार ही पहाड़ की स्थिति हर पल बद से बदतर हो रही है. हालत यह है कि पहाड़ पर तृणमूल नेता और समर्थक डर के मारे अपना घर बार छोड़कर सिलीगुड़ी आ रहे हैं. डर […]
डर का आलम यह है कि हिल तृणमूल के नेता व सदस्य पहाड़ छोड़कर मंत्री गौतम देव की शरण में पहुंचने लगे हैं. गोजमुमो के डर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकाता कर वापस लौटे विभिन्न विकास बोर्ड के चेयरमैन भी पहाड़ चढ़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं. इन सभी लोगों ने सिलीगुड़ी में डेरा डाल दिया है.
दूसरी तरफ सुरक्षा के अभाव में हिल तृणमूल के शीर्ष नेता और समर्थक सिलीगुड़ी पहुंच कर पर्यटनमंत्री व दार्जीलिंग जिलाध्यक्ष गौतम देव की शरण में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोजमुमो नेता पहाड़ पर विरोधियों को नहीं रहने देना चाहते. विरोधियों को पहाड़ छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया गया है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा गठित कुल 15 विकास बोर्ड के चेयरमैन और अन्य पदाधिकारियों को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है. उसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर लौटे 15 विकास बोर्ड के चेयरमैन भी पहाड़ जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. सभी सिलीगुड़ी के सरकारी गेस्ट हाउस में रुके हैं. इधर,हिल तृणमूल के अध्यक्ष राजेन मुखिया सहित कुल 25 लोगों ने सिलीगुड़ी के अग्रसेन भवन में शरण लिया है. इसके अतिरिक्त और भी लोग पहाड़ छोड़कर सिलीगुड़ी की ओर रवाना हो चुके हैं. गोजमुमो और राज्य सरकार की लड़ाई में तृणमूल समर्थकों के सामने तत्काल पहाड़ छोड़ने की स्थिति पैदा हो गयी है. पहाड़ छोड़कर पलायन करने वालों को शरण देने के लिये राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी सहित समतल के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










