दार्जीलिंग में हिंसा के लिए ममता जिम्मेदारः अधीर रंजन चौधरी

Updated at :18 Jun 2017 10:56 AM
विज्ञापन
दार्जीलिंग में हिंसा के लिए ममता जिम्मेदारः अधीर रंजन चौधरी

सिलीगुड़ी. सुलग रहे दार्जीलिंग के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जिम्मेदार हैं. बांग्ला भाषा का विवाद खड़ा कर और दार्जीलिंग में कैबिनेट मीटिंग आयोजित कर ममता ने पहाड़ के राजनैतिक दलों को आंदोलन के लिए उकासाया है. पहाड़ की मौजूदा परिस्थिति पर ममता पर यह हमला बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह सांसद अधीर रंजन […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सुलग रहे दार्जीलिंग के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जिम्मेदार हैं. बांग्ला भाषा का विवाद खड़ा कर और दार्जीलिंग में कैबिनेट मीटिंग आयोजित कर ममता ने पहाड़ के राजनैतिक दलों को आंदोलन के लिए उकासाया है.

पहाड़ की मौजूदा परिस्थिति पर ममता पर यह हमला बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह सांसद अधीर रंजन चौधरी ने किया है. वह शनिवार को सिलीगुड़ी दौरे पर आये हुए थे. आज उनकी अगुवायी में पहाड़ पर शांति के लिए सिलीगुड़ी में कांग्रेसियों ने कामना की.

साथ ही श्री चौधरी और दार्जीलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार के नेतृत्व में स्थानीय बाघाजतीन पार्क से एक शांति जुलूस भी निकला. जुलूस में शामिल नेता महासचिव जीवन मजूमदार, सुबीन भौमिक, छात्र परिषद के टाउन अध्यक्ष शहनवाज हुसैन व अन्य सभी नेता, कार्यकर्ता व समर्थकों ने सिलीगुड़ी जंक्शन के सामने स्थित भानुभक्त की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पहाड़ पर अमन-चैन की कामना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola