छीटमहल वासियों से मिले वामो नेता

चेंगराबांधा.घर देने तथा पुनर्वास की मांग को लेकर भोटबाड़ी के अस्थानी शिविर में अनशन कर रहे छीटमहल वासियों से गुरूवार को भाजपा तथा वामो नेताओं की एक टीम ने बैठक की. आज दोपहर को राज्य के पूर्व मंत्री परेश अधिकारी के नेतृत्व में वामो नेताओं की टीम ने पहले अनशनकारियों से मुलाकात की. उसके बाद […]
चेंगराबांधा.घर देने तथा पुनर्वास की मांग को लेकर भोटबाड़ी के अस्थानी शिविर में अनशन कर रहे छीटमहल वासियों से गुरूवार को भाजपा तथा वामो नेताओं की एक टीम ने बैठक की. आज दोपहर को राज्य के पूर्व मंत्री परेश अधिकारी के नेतृत्व में वामो नेताओं की टीम ने पहले अनशनकारियों से मुलाकात की. उसके बाद वह एसडीओ कार्यालय चले गए. उन्होंने छीटमहल वासियों के पुनर्वास को लेकर काफी समय तक एसडीओ अप्रतिम घोष के साथ बातचीत की. उसके बाद वह एक बार फिर से छीटमहल वासियों से मिलने गए. उन्होंने आंदोलनरत लोगों को हर सहायता उपलब्ध कराने की बात कही.
इस टीम में मफोज्जल सौदागर,माकपा के जिला कमेटी के सचिव प्रदीप नाथ,अरूण चौधरी और शैलेन राय उपस्थित थे. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री अधिकारी ने बताया कि छीटमहल वासियों की मांगों को लेकर एसडीओ से बातचीत हुयी है. उनसे मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया गया है. इस मामले को राज्य विधान सभा में वामो के विधायक उठायेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बात की जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही वामो सांसद संसद में छीटमहल वासियों की मांगों को उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करेंगे.
आज ही भाजपा नेताओं की एक टीम ने भी छीटमहल वासियों से मुलकात की. इस टीम ओलोक चक्रवर्ती,तपन राय आदि भाजपा नेता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










