ePaper

Kolkata Metro : रेमाल चक्रवात की वजह से पार्क स्ट्रीट से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो ट्रैक पर भरा पानी, सुबह से आंशिक सेवा निलंबित, यात्रियों को परेशानी

Updated at : 27 May 2024 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Metro : रेमाल चक्रवात की वजह से पार्क स्ट्रीट से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो ट्रैक पर भरा पानी, सुबह से आंशिक सेवा निलंबित, यात्रियों को परेशानी

Kolkata Metro : मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है. हालांकि, टालीगंज से कविसुभाष और गिरीश पार्क से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है.

विज्ञापन

Kolkata Metro : : पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमाल (Cyclone Remal) के कारण रात भर हुई बारिश से सप्ताह के पहले दिन कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित रही. पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है. स्टेशन का एक हिस्सा और ट्रैक पानी में डूबा हुआ है. इसके चलते सोमवार सुबह 7 बजे से ही मेट्रो सेवा बाधित है. मिली जनकारी के अनुसार ट्रेक में पानी भरे होने के कारण गिरीश पार्क से टालीगंज तक मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. उस हिस्से में मेट्रो किसी भी दिशा में नहीं चल रही है.

मेट्रो स्टेशनों के ट्रेक में भरा पानी

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है. हालांकि, टालीगंज से कविसुभाष और गिरीश पार्क से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है. सेवाओं को तेजी से सामान्य करने की दिशा में काम चल रहा है. मेट्रो कर्मचारी ट्रैक से पानी हटाने का काम कर रहे हैं. मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, मेट्रो वर्तमान में कवि सुभाष से मैदान और दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक चल रही हैं. हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही पूरी सेवा शुरू हो जाएगी.

Cyclone Remal: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का रोड शो रद्द, परीक्षाएं टलीं

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से कार्यालय जाने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. कोलकाता समेत जिलों में पानी जमा हो गया है. सड़कों पर बसों और टैक्सियों की संख्या बहुत कम है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई लोकल ट्रेन भी रद्द कर दी गई है.सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है. कहीं पेड़ उखड़ गये हैं. लोकल ट्रेन सुबह से ही सियालदह की दक्षिणी शाखा पर रुकी हुई थी. सियालदह के उत्तर में हसनाबाद शाखा पर ट्रेन सेवाएं अभी भी निलंबित हैं.

बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का लगाया आरोप, कहा-पिछड़ो का आरक्षण छिन कर मुसलमानों को दिया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola