West Bengal : बारासात में आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश की नारी शक्ति का वंदन

West Bengal : सभा से पहले प्रधानमंत्री दमदम से रोड शो करते हुए सभास्थल पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा की योजना मोदी की सभा में संदेशखाली की कुछ पीड़ित महिलाओं को भी शामिल करना है. महिलाओं को सीधे प्रधानमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है.
अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) बारासात में आयोजित सभा से देशभर की नारी शक्ति का वंदन करेंगे. यह भी संभव है कि वह संदेशखाली के दोषियों का मर्दन भी करेंगे. लोगों कहना है कि पिछले दो चुनावी सभाओं में पीएम ने संदेशखाली की पीड़ित मां-बहनों की चर्चा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की बात कही थी. छह मार्च को बारासात के कचहरी मैदान में आयोजित सभा में देशभर से 6 हजार महिलाएं वर्चुअली जुड़ेंगी.
देशभर से 6000 महिलाएं वर्चुअली जुड़ेंगी
सभा से पहले प्रधानमंत्री दमदम से रोड शो करते हुए सभास्थल पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा की योजना मोदी की सभा में संदेशखाली की कुछ पीड़ित महिलाओं को भी शामिल करना है. महिलाओं को सीधे प्रधानमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है. प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बारासात में होने वाली भाजपा की सभा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा. इस सभा में देशभर से 6000 महिलाएं वर्चुअली जुड़ेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




