बैरकपुर : छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
बैरकपुर : छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

ट्यूशन से लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर एक परित्यक्त कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर.

ट्यूशन से लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर एक परित्यक्त कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना बैरकपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह छात्रा प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में जबरन उसे एक युवक ने ले जाकर उससे दुष्कर्म किया. उसे ले जाते समय इलाके में शोर मचाने पर भी किसी को पता नहीं चला, क्योंकि उस वक्त इलाके में कार्यक्रम होने के कारण तेज आवाज में माइक बज रही थी. घटना के दौरान किशोरी अचेत हो गयी थी. उसके परिजनों के लोगों को जानकारी मिलते ही उन्होंने थाने में शिकायत की. शिकायत के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola