छात्रों के व्यापक रिपोर्ट कार्ड बनाने पर कार्यशालाएं होंगी

Updated at : 17 Feb 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के व्यापक रिपोर्ट कार्ड बनाने पर कार्यशालाएं होंगी

शिक्षकों को समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. इस वर्ष से विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए व्यापक रिपोर्ट कार्ड बनाये जायेंगे. यह समग्र रिपोर्ट कार्ड न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शायेगा, बल्कि छात्र के विकास की समग्र गुणवत्ता को भी बतायेगा. इसको लेकर शिक्षकों का एक वर्ग शिकायत करता है कि कई स्कूलों के शिक्षकों को यह पता ही नहीं है कि यह समग्र रिपोर्ट कार्ड किस प्रकार तैयार किया जायेगा. उनकी मांग है कि शिक्षा विभाग इस विषय पर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करे. शिक्षकों को समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी. इस वर्ष शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक के लिए एक नये प्रकार का मूल्यांकन, होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड, शुरू कर रहा है. रिपोर्ट कार्ड में तीन आवधिक मूल्यांकनों में छात्रों द्वारा विषयवार प्राप्त अंक दर्शाये जायेंगे. इसके अलावा छात्र के बौद्धिक विकास और स्कूल के काम पर उसका कितना ध्यान केंद्रित है, इस पर भी पूरे वर्ष नजर रखी जायेगी. अन्य विद्यार्थियों से बातचीत करने की क्षमता, नेतृत्व करने की क्षमता, विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल जाता है या नहीं, पढ़ाई के अलावा उसकी रुचियां क्या हैं, वह खेलकूद में भाग लेता है या नहीं इन सब बातों का भी समग्र रिपोर्ट कार्ड में प्रतिबिंबित की जायेंगी. यह कार्ड कक्षा अध्यापक द्वारा बनाया जायेगा. इस कार्ड में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड होगा. यानी किसी छात्र के समग्र रिपोर्ट कार्ड को देखकर न केवल एक साल का बल्कि उसके कुल आठ वर्षों का आकलन शिक्षक कर पायेंगे. जिन विद्यार्थियों का कक्षा 5 से समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जायेगा, उनका कक्षा 5 से कक्षा 8 तक का मूल्यांकन उस रिपोर्ट कार्ड पर उपलब्ध होगा. इसके लिए स्कूलों में वर्कशॉप की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola